एक बार फिर शटडाउन के बावजूद लाइन चालू करने पर फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी की करंट से मौत

बरेली। शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करते समय बिजली सप्लाई चालू करने से करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। संविदा कर्मचारियों के साथियों और परिजनों ने हंगामा कर सड़क पर जाम लगा दिया और उपकेंद्र में तोड़फोड़ की कोशिश की। लोगों ने बिजली अधिकारियों का घेराव कर लिया तो पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

रिठौरा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुरेश यादव रिठौरा उपकेंद्र पर संविदा पर लाइनमैन था। वह मुड़िया अहमदनगर स्थित एयरपोर्ट पर फीडर का काम देखते थे। वह शनिवार दोपहर में पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास बिजली का फाल्ट ठीक करने गए थे। परिजनों के अनुसार वह शटडाउन लेकर 33 हजार केवी की लाइन में पोल पर चढ़ा थे, लेकिन एक मिनट बाद ही अचानक से बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे सुरेश की करंट लगने से मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर ही दो घंटे तक लाइनमैन का शव पड़ा रहा, जिसके बाद परिजन और साथ में काम करने वाले अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर जाम लगा दिया। इज्जतनगर थाना प्रभारी जय शंकर सिंह और बैरियर टू चौकी प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने के बाद बिजली अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

आक्रोशित भीड़ ने उपखण्ड अधिकारी और अवर अभियन्ता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनका घेराव कर धक्कामुक्की की। पुलिस ने किसी तरह से अधिकारियों को बचाया। अधिशासी अभियंता ने यू0सी0 सोनकर ने पीड़ित परिवार को साढ़े सात लाख रुपये का मुआवजा देने का आश्वासन दिया, लेकिन उसके बाद भी लोगों ने हंगामा करना बंद नहीं किया। इज्जतनगर इंस्पेक्टर ने लापरवाही के मामले में लापरवाही पर अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही, तब कही लोग शांत हुए। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

कई बार मांग के बाद भी कर्मचारियों को नहीं दी गई सुरक्षा किट
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के संविदा कर्मचारियों ने बिजली अधिकारियों के साथ कंपनी को भी कई बार पत्र लिखकर सुरक्षा किट देने की मांग की लेकिन उसके बाद भी उन्हें सुरक्षा किट मुहैया नहीं कराई गई। संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही से कई बार हादसे हो चुके हैं। उसके बाद भी उन्हें किट नहीं दी जा रही है। अब रिठौरा के बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से सुरेश माता-पिता, पत्नी जमुना देवी और पांच बच्चे बेसहारा हो गए हैं।

अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अशोक कुमार चौरसिया के अनुसार करंट लगने से लाइनमैन की मौत के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई थी। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रकिया शुरू कर दी गई है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights