हादसा अथवा हत्या का प्रयास : स्थानीय विद्युत इंजीनियर संदीप यादव को कार सवार ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार कुचलने का किया प्रयास

लखनऊ। शनिवार सुबह 10ः30 बजे गुडंबा थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार इंटीग्रल विद्युत उपकेंद्र, दसौली में तैनात अवर अभियन्ता इंजीनियर संदीप यादव को एक कार चालक ने पीछा कर अपनी कार से दो बार कुचलने का प्रयास किया, उपरोक्त टक्कर से अवर अभियन्ता इंजीनियर संदीप यादव जख्मी भी हो गए।

बताते चले कि चिनहट निवासी इंजीनियर संदीप यादव बी0के0टी0 डिविजन अन्तगर्त जर0पी0आर0ए0 अधीनस्थ कुर्सी रोड पर स्थित इंटीग्रल विद्युत उपकेंद्र, दसौली में अवर अभियन्ता के पद पर कार्यरत हैं।

घटना की जानकारी देते हुए इंजीनियर संदीप यादव ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे पिकनिक स्पॉट से होते हुए स्कूटी से अपने उपकेंद्र जा रहे थे। स्कार्पियो क्लब से लगभग 150 मीटर पहले एक लाल कलर की कार ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसके उपरान्त वह स्कूटी किनारे खड़ी करके रुक गए, इस पर कार चालक ने भी अपनी कार की गति धीमी कर ली। इसे कार चालक की लापरवाही समझ कर अवर अभियन्ता ने फिर स्कूटी लेकर अपने उपकेन्द्र के लिए निकले, जैसे ही वह आगे निकले फिर से वहीं कार ने आगे से हैडिंल धुमाकर टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए।

सी0सी0टी0बी0 कैमरे की फुटेज से प्राप्त साक्ष्य के अनुसार उपरोक्त कार का नम्बर OD17Y1008 है, जो कि नरेश कुमार अग्रवाल, निवासी पाइकमाल, पोस्ट पाइकमाल, बरगढ़, ओड़िशा, जिनका मोबाइल नम्बर 9776109585 है। गुडम्बा पुलिस कार स्वामी से सम्पर्क करने का प्रयास कर रही है।

इंजीनियर संदीप यादव ने बताया कि कार स्वामी नरेश कुमार अग्रवाल ने अपने मोबाइल नम्बर 9776109585 से संपर्क कर उपरोक्त मामले को नुकसान की भरपाई कर मामले को खत्म करने को कहते हुए बताया कि कार उनका ड्राइवर चला रहा था, जिस पर इंजीनियर संदीप यादव ने ड्राइवर की जानकारी चाही, तो कार स्वामी नरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि वह जानकर आप क्या करेंगें, जिस पर इंजीनियर संदीप यादव ने कार स्वामी से की जो भी कुछ होगा, वह थाना पर होगा। तब से इंजीनियर संदीप यादव से कार स्वामी नरेश कुमार अग्रवाल सम्पर्क करना बन्द कर दिया। हांलाकि गुडम्बा पुलिस ने सड़क हादसों की मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है।

डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर के अनुसार जांच में हत्या के प्रयास के साक्ष्य मिलते हैं तो धाराओं में परिवर्तन किया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights