ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति में 24 घंटे में नहीं बदलने पर होगी कार्रवाई

लखनऊ। प्रदेश में कहीं भी ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति में हर हाल में उसे 24 घंटे के अंदर बदला जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने शक्ति भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।

उन्होंने कहा कि झटपट पोर्टल पर कोई मामला लंबित न रहे। आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करते हुए सबको कनेक्शन देना सुनिश्चित करें। निर्देशित किया कि जितनी बिजली दें, उतना राजस्व वसूलें। ओवरलोडिंग की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बैठक में कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक समेत अन्य कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित थे।

समय सीमा का ध्यान रखें
यूपीपीसीएल के अध्यक्ष ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलने में समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। ट्रांसफार्मर फुंकने पर तुरंत वहां दूसरा भेजें। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त न हो इसके लिए भी पूरी सावधानी बरती जाए। अनुरक्षण में लापरवाही के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights