बिजली अभियंता उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने से नहीं आ रहे बाज… बिजली कनेक्शन से पहले पहुंच गया बिजली बिल

पीड़ित उपभोक्ता जिसने अपने घर में बिजली कनेक्शन के लिए 2.54 लाख मार्च 2023 में एस्टीमेट के नाम पर जमा कर दिए उसके घर में बिना बिजली कनेक्शन हुए सितंबर 2023 से बिल भेजा जा रहा है। यही नहीं विरोध करने पर धमकियां दी जा रही है कि कही भी शिकायत कर दो कुछ नहीं होने वाला।

लखनऊ। राजधानी में बिजली अभियंता उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस खेल में वरिष्ठ अभियंता अपने कनिष्ठ अभियंताओं का खुलकर साथ दे रहे हैं। कार्रवाई करने के बजाय अवर अभियंता को बचाया जा रहा है।

पीड़ित उपभोक्ता जिसने अपने घर में बिजली कनेक्शन के लिए 2.54 लाख मार्च 2023 में एस्टीमेट के नाम पर जमा कर दिए, उसके घर में बिना बिजली कनेक्शन हुए सितंबर 2023 से बिल भेजा जा रहा है। यही नहीं विरोध करने पर धमकियां दी जा रही है कि कही भी शिकायत कर दो कुछ नहीं होने वाला।

उपभोक्ता ने मध्यांचल एमडी को शिकायती पत्र भेजा तो अभियंता को भनक लग गई। आनन-फानन किसी दूसरे उपभोक्ता का मीटर नौ फरवरी 2024 को पीड़ित उपभोक्ता इस्लामुन निशा के घर पर लगा दिया। पीड़ित से कहा गया कि मीटर तुम्हारा वाला दो से तीन दिन में लगा दिया जाएगा। यही नहीं उपभोक्ता को मना किया गया कि अगर किसी से कुछ बोला तो कनेक्शन कट जाएगा।

अंबेडकर नगर विश्वविद्यालय बिजली घर से पोषित बिजनौर के कटरा मुहल्ला में इस्लामुन निशा ने पीएम आवास के अंतर्गत मकान बनवाया। बिजली कनेक्शन लेने गई तो अभियंताओं ने महीनों टरकाया, फिर लाइन चार्ज, मीटर कास्ट, केबल सहित कई अन्य चीजों का बिल बनाया और प्रार्थना संख्या नंबर 10112487600 पर 2.54 लाख जमा करा लिए।

पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ महीनों चक्कर लगाती रही, पानी के लिए पड़ोसियों पर निर्भर रही, लेकिन अभियंता का मन नहीं पसीजा। हर बार आज कल करते और दबी जुबान में पैसा बढ़ने की बात करते। चंद दिन पहले जेई नितिन द्वारा गलत तरीके से सीलिंग सर्टिफिकेट अपलोड का मामला आया और निलंबित कर दिया गया। इससे सबक लेते हुए इस्लामुन निशा के घर पर मीटर लगवा दिया गया।

काबिल अभियंताओं ने जो मीटर लगाया, उसका सीरियल नंबर 11332230 है और घर पर लगे मीटर का सीरियल नंबर 1699808 है। यही नहीं जो 4,453 रुपये का बिल भेजा गया है, उसकी खाता संख्या 8624357774 है। सूत्र बताते हैं कि लाइन बनने से पहले सीलिंग सर्टिफिकेट अपलोड करते हुए बिल जनरेट कर देना गंभीर अपराध है।

मेरी जानकारी में अभी मामला नहीं है। अगर ऐसा कुछ किया गया है तो गंभीर बात है। मैं पूरे मामले को सोमवार को ही दिखवाता हूं। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। – योगेंद्र कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, सर्किल चार

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हटा तार, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज गोंडा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले…

    UPPCL MEDIA SPECIAL | ओवरबिलिंग पर सख्त सरकार, “बिना गलती नहीं कटेगा कनेक्शन” — सीएम का स्पष्ट संदेश

    प्रदेश में स्मार्ट मीटर और ओवरबिलिंग को लेकर बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों के बीच Yogi Adityanath ने कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights