शादी के 21 साल बाद दहेज लौटाने पहुंचा पूर्व फौजी, 4 को गोली मारी

एक रिटायर्ड फौजी (retired army man) ने राजस्थान के जोधपुर जिले में ससुराल पक्ष के 4 लोगाें को गोली मार दी. आरोपी पूर्व फौजी यहां नाटकीय अंदाज में एक टैक्सी पर अपनी पत्नी का फोटो और 21 साल बाद दहेज लौटाने (return of dowry) वाला बैनर लगा और दहेज का सामान लेकर पहुंचा था.

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) जिले के सिलारी गांव में एक रिटायर्ड फौजी (retired army man) का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है. तिलवासनी गांव का रिटायर्ड फौजी ओमाराम जाट यहां एक टैक्सी पर अपनी पत्नी का फोटो और 21 साल बाद दहेज लौटाने (return of dowry) वाला बैनर लगा कर पहुंचा. इस टैक्सी में दहेज का सामान भी था और बैनर पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘विद्या जाटणी सुपुुत्री मंगलाराम परासरिया’ नाम के साथ दहेज लौटाने और किसी को आपत्ति होने पर मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की बात भी लिखी थी. मामला यहीं खत्म नहीं होता, ओमाराम वहां सरकारी स्कूल में घुस जाता है और प्रार्थना सभा में ‘शादी मत करना’ कहते हुए भाषण शुरू कर देता है. इस वक्त पर वहां पहुंचे ससुराल के चार लोगों को गोली मार देता है. इस फायरिंग में 3 लोग घायल हो जाते हैं सभी का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है. उधर, फायरिंग करने वाला ओमाराम वारदात के बाद से फरार है.

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 11 बजे ओमाराम सिलारी गांव के सरकारी स्कूल में पहुंचा. वहां दहेज लेना पाप है के साथ शादी नहीं करने की बातें करने लगा. प्रार्थना सभा में इस बवाल के बाद उसे रोकने पहुंचे चार लोगों पर उसने फायरिंग कर दी. इसमें उसके दो साले भी शामिल थे. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां से तीन को जोधपुर रैफर कर दिया गया. घटना के बाद ओमाराम मौके से फरार हो गया. उसके ससुर ने पुलिस में केस दर्ज कराया है जिसके बाद उसकी सरगर्मी से तलाश जारी है.

ओमाराम पर दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा है. बुधवार को ससुराल पक्ष के लोगों पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. इसमें तीन लोग घायल हुए है. उसकी तलाश की जा रही है.
— राहुल बारहठ, पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण

टैक्सी पर बैनर, देहज का सामान और विवाद
पुलिस के अनुसार पूर्व फौजी और उसके ससुराल पक्ष के बीच दहेज प्रताड़ना का केस चल रहा है. इसी बीच बुधवार को वह अपने साथियों के साथ एक टैक्सी लेकर सिलारी गांव यानी ससुराल पहुंचा. टैक्सी पर दहेज को महापाप बताने वाले और पत्नी के नाम सहेत दहेज लौटाने की बातें लिखी थी. स्कूल के नजदीक पहुंच कर उसने अनाउंसमेंट करना शुरू कर दिया. इसके बाद ससुरला पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो झगड़ा शुरू हो गया.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ मौत बनती बिजली ड्यूटी! 31 दिनों में 26 हादसे, 15 आउटसोर्स कर्मचारियों की मौत — आखिर जिम्मेदार कौन?

    उत्तर प्रदेश की बिजली व्यवस्था इन दिनों गंभीर संकट और लापरवाही के दौर से गुजर रही है। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के बीच बिजली विभाग में कर्मचारियों की…

    ⚡ बिजली चोरी रोकने गई टीम पर हमला, लखनऊ में लेसा कर्मियों को पीटा — अभियंता संगठनों में उबाल ⚡

    भीषण गर्मी के बीच राजधानी लखनऊ में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे बिजली चोरी विरोधी अभियान के दौरान चौपटिया विद्युत उपकेंद्र के तंबाकू मंडी क्षेत्र…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights