RSS ने फडणवीस को दी नसीहत, शिवसेना के बगैर महाराष्ट्र में नहीं बनाई जाएगी सरकार

आरएसएस (RSS) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मोहन भागवत (Mohan Bhagwa) ने देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को स्पष्ट रूप से कहा कि महाराष्ट्र में अगर शिवसेना (Shiv sena) एनसीपी-कांग्रेस से समर्थन हासिल कर रही है, तो उन्हें उन्हें आगे बढ़कर सरकार बनाने देना चाहिए.

नई दिल्ली. महाराष्ट्र (Maharashtra) के विधानसभा चुनाव (Assembly election ) के नतीजे आने के बाद से ही सरकार बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना (Shiv sena) में गतिरोध जारी है. दोनों ही पार्टियां सीएम पद को लेकर बयानबाजी कर रही हैं. महाराष्ट्र में सरकार बनाने की खींचतान के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह शिवसेना के बिना सरकार बनाने का दावा नहीं करेंगे. सीएम फडणवीस और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार रात नागपुर में संघ मुख्यालय में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी.

मुंबई मिरर ने आरएसएस के सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा, भागवत ने फडणवीस को स्पष्ट रूप से कहा, ‘अगर शिवसेना एनसीपी-कांग्रेस से समर्थन हासिल कर रही है, तो उन्हें उन्हें आगे बढ़कर सरकार बनाने देना चाहिए.’ भागवत ने कहा, ‘विपक्ष में बैठकर लोगों की सेवा करने के लिए तैयार रहें, लेकिन विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसी अपवित्र राजनीति में किसी भी प्रकार से शामिल न हों.’

रिपोर्ट के मुताबिक, मोहन भागवत ने नसीहत देते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति लंबे समय तक पार्टी के हित में नहीं है. शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने सोमवार को भागवत को पत्र लिखा था और उनसे बीजेपी और शिवसेना के बीच सत्ता के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान में हस्तक्षेप करने को कहा था.

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी का मानना ​​है कि शिवसेना के बिना दावा करने का कोई सवाल ही नहीं है. 2014 में स्थिति अलग थी, हमने अलग से चुनाव लड़ा था. इस बार हमने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के नाम पर वोट मांगे हैं. इसलिए स्थिति अलग है. वरिष्ठ नेता का ये भी कहना है कि आरएसएस की सलाह और हमारी रणनीति में किसी प्रकार का कोई द्वंद्व नहीं है.

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, ‘सरकार के गठन के बारे में कई कहानियां मीडिया में चल रही हैं. आरएसएस के मुख्यालय में फडणवीस का दौरा केवल आरएसएस नेतृत्व को स्थिति से अवगत कराने के लिए था.’

बीजेपी और शिवसेना को 161 सीटें मिली
गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के हाल ही में घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी अकेले 145 सीटों के बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई. इसके चलते सरकार गठन में देर हो रही है. चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत हासिल हुई है. गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को 161 सीटें मिली हैं. महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights