महाराष्ट्र: बड़बोले संजय राउत ने कहा- फडणवीस चाहें तो कल ही डिप्टी CM बन सकते हैं

शिवसेना नेता ने कहा कि सीटों के बंटवारे के दौरान बीजेपी ने हमें कम सीटें दीं. 25 सीटों पर जीतने की संभावना काफी कम थी. 32 सीटों पर बीजेपी के बागियों ने ही हमें हराया. ये कैसा गठबंधन हुआ. वो हो सकता है कि अपनी बात भूल गए हों लेकिन हमें याद है, हमें बराबरी चाहिए.

मुंबई. शिवसेना (Shiv Sena) के वरिष्ठ नेता और सामना (Saamna) के कार्यकारी संपादक संजय (Sanjay Raut) राउत ने एक बार फिर बीजेपी (BJP) और खासकर देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) पर तीखा प्रहार किया है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra Assembly Election 2019) के परिणाम के 13वें दिन राउत ने कहा कि शिवसेना को देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के तौर पर किसी भी हाल में स्वीकार नहीं हैं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, हां, यह जरूर है कि वो (देवेंद्र फडणवीस) चाहें तो कल ही डिप्‍टी सीएम बन सकते हैं. उन्होंने फडणवीस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से हम लोग विरोध झेल रहे हैं लेकिन हमें खत्म करने की बात बोलने वाला कोई नहीं मिला. इन्हें शिवसेना को खत्म करना है, अपने विरोधियों समेत मित्रों को भी खत्म करना है. खुद की ही पार्टी में चुनौती दे रहे नेताओं को खत्म करना है. राउत ने कहा कि अहंकारी का अहंकार खत्म करने का यह सही समय है.

ये कैसा गठबंधन
एक साक्षात्कार में संजय राउत ने कहा कि सीटों के बंटवारे के दौरान बीजेपी ने हमें कम सीटें दीं. 25 सीटों पर जीतने की संभावना काफी कम थी. 32 सीटों पर बीजेपी के बागियों ने ही हमें हराया. ये कैसा गठबंधन हुआ. वो हो सकता है कि अपनी बात भूल गए हों लेकिन हमें याद है, हमें बराबरी चाहिए.

शरद पवार महत्वपूर्ण फैक्टर
शरद पवार को महाराष्ट्र की राजनीति का महत्वपूर्ण फैक्टर बताते हुए संजय राउत ने कहा कि पवार से बैठक क्यों नहीं होनी चाहिए. उनके पास कितने विधायक हैं यह बात नहीं है. बात है कि पवार के बिना सूबे की राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने इस दौरान कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) का जिक्र करते हुए कहा कि यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से ही दिया गया था. राज्य में राष्ट्रपति शासन की जगह पर विपरीत विचारों की पार्टियों को भी साथ में लाया जा सकता है.

गुरुवार को शिवसेना विधायक दल की बैठक
इस बीच शिवसेना ने गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है. सामना में एक लेख के माध्यम से पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त की भी बात कही है. कहा गया है कि विधायकों को लालच दिया जा रहा है. वहीं खबर है कि गुरुवार को ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन जाएंगे.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights