मालिक बेरहमी से कुचलता रहा गार्ड का चेहरा, वह मांगता रहा रहम की भीख

बेंगलुरु: बेंलगुरू की एक निजी फर्म के मालिक को अपने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया. इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. वायरल हो रहे वीडियो में फर्म का मालिक सलीम खान अपने कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है. सलीम खान अपने नुकीले जूते से उसे बार-बार गार्ड के चेहरे पर मार रहा है. वहीं फर्श पर पड़ा हुआ गार्ड अपनी बेगुनाही की गुहार लगा रहा है.

वीडियो में सलीम खान गार्ड को मारते हुए कहता है, ‘तुम्हे यह करने के लिए किसने कहा था?’ इसके जवाब में मार खाता हुआ गार्ड सिसकते हुए कहता है, ‘नहीं, सर. मैं जिंदगी में फिर कभी नहीं करुंगा.’

इसके बाद सलीम खान गार्ड को उठाता है और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा देता है. गार्ड चीखता हुआ नीचे गिर जाता है. इसी दौरान एक दूसरा व्यक्ति जो वीडियो में दिखाई नहीं देता सलीम खान को शांत रहने के लिए कहता है. एक दूसरे वीडियो में सलीम खान दूसरे गार्ड की गर्दन और चेहरे को दबाते हुए दिखाई देता. मार खाता हुआ गार्ड कहता है, ‘मेरे को इतना मालूम नहीं है.’ सलीम खान गार्ड को मारने के लिए जैसे ही अपना पैर उठाता डर से कांपता हुआ गार्ड कहता है, ‘मुझे मारो, लेकिन मैं कुछ नहीं जानता सर.’

बता दें, सलीम खान की फर्म ‘बैंगलोर सुरक्षा बल’ शहर के HSR इलाके में स्थित है. गार्ड और सलीम खान सभी असम से हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज किया और सलीम खान को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब उन गार्डों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो मारपीट के बाद लापता हो गए थे. जांच के बारे में बताते हुए पुलिस उपायुक्त ईशा पंत ने कहा, ‘इस वीडियो के आधार पर हमने बेंगलुरु के HSR पुलिस स्टेशन में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.’ फिलहाल मारपीट के कारण का अभी पता नहीं चला है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights