MP के अस्‍पताल में शव की आंखों पर कई घंटों तक रेंगती रहीं चीटियां, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच डॉक्टर सस्पेंड

भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां मरीज की मौत के बाद उसके शव की आंखों पर चीटियां रेंगती रही, लेकिन इसे लेकर अस्पताल प्रशासन लापरवाह बना रहा. मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने जांच के दिए. इसके बाद पांच डॉक्टरों सहित सिविल सर्जन को सस्पेंड कर दिया गया. बता दें कि शिवपुरी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 290 किलोमीटर दूर है. शिवपुरी के जिला अस्पताल में कई घंटों तक छोड़े गए शव की खुली आंखों पर चींटियों की तस्वीरें मंगलवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे फोटो में पत्नी रामश्री लोधी को पति के शव से चीटियों को हटाने की कोशिश करते देखा जा सकता है.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे लेकर जांच के आदेश दिए. कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘शिवपुरी में ज़िला अस्पताल में एक मरीज़ की मौत होने पर उसके शव पर चीटियां चलने व इस घटना पर बरती गई लापरवाही बेहद असंवेदनशीलता की परियाचक है. ऐसी घटनाएं मानवता व इंसानियत को शर्मसार करती है, बर्दाश्त क़तई नहीं की जा सकती है. घटना के जांच के आदेश, जांच में दोषी व लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

बता दें कि टीबी के मरीज बालचंद्र लोधी ( 50 साल) को मंगलवार की सुबह अस्पताल में एडमिट कराया गया था. बताया जा रहा है कि भर्ती होने के पांच घंटे बाद ही उसका निधन हो गया था. वार्ड के अन्य मरीजों ने डॉक्टरों को सूचित किया, लेकिन कर्मचारियों ने कथित तौर पर शव को वहीं पर छोड़ दिया.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने उन्हें छूने के बिना भी मृत घोषित कर दिया, और ड्यूटी पर दो नर्सों ने चींटियों को हटाने के लिए कुछ भी नहीं किया.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights