गढ़हिया बसंतपुर में बिजली संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर अपग्रेड और जर्जर तार बदलने की मांग

जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह ने एसडीओ से की बात, कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों संग अनशन की चेतावनी

खबर (UPPCL MEDIA)

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गढ़हिया बसंतपुर गांव में लगातार बनी बिजली समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर विद्युत विभाग से जर्जर एलटी लाइन बदलने, केबल बिछाने और कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को तत्काल अपग्रेड करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में वर्षों पुराने एलटी तार कई स्थानों पर जर्जर हो चुके हैं। तेज हवा और बारिश के दौरान तार आपस में टकराने से बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। कई जगह तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से पुराने तारों की जगह एरियल बंच (AB) केबल लगाने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थापित 12 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर मौजूदा बिजली मांग के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर अक्सर फुंक जाता है, जिससे कई दिनों तक गांव अंधेरे में डूबा रहता है। गर्मी और बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य विश्वविजय सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद तत्काल विद्युत विभाग के एसडीओ से फोन पर वार्ता की। उन्होंने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने तथा जर्जर विद्युत तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने की मांग करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।

विश्वविजय सिंह ने कहा कि फिलहाल यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन है, लेकिन यदि तय समय के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना बिजली विभाग की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights