₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

लखनऊ/गाजीपुर।
गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुस्सा फूट पड़ा है। मुख्यमंत्री ने सीधे सवाल उठाया कि आखिर एक छोटे गुमटी संचालक का बिल इतना कैसे पहुंच गया?

मुख्यमंत्री के निर्देश पर संबंधित जेई, एई और एक्सईएन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई केवल एक मामले की नहीं, बल्कि पूरे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

यूपीपीसीएल पर सबसे अहम सवाल

  • जब उपभोक्ता बार-बार शिकायत करता है, बिल सुधार की गुहार लगाता है, सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस पर प्रार्थना पत्र देता है, तब विभाग के अधिकारी क्यों नहीं सुनते?
  • क्या विभाग में शिकायतों का निस्तारण सिर्फ कागजों पर हो रहा है?
  • क्या गलत बिल बनाना, फिर उपभोक्ता को दफ्तर-दफ्तर भटकाना और अंत में उसे मानसिक प्रताड़ना देना विभाग की नई कार्यशैली बन गई है?

जनता पूछ रही है…

  • गलत बिल बनने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  • कितने उपभोक्ता ऐसे हैं जो गलत बिलों से परेशान हैं?
  • कितनी शिकायतें बिना जांच के निस्तारित दिखा दी जाती हैं?
  • आखिर आम आदमी की सुनवाई मौत के बाद ही क्यों होती है?

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि जनहित की शिकायतों में लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो एक दिन में 150 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया जा सकता है।

यह बयान केवल चेतावनी नहीं, बल्कि उन अधिकारियों के लिए आखिरी अलार्म है जो जनता की समस्याओं को हल्के में लेते हैं।

यूपीपीसीएल मीडिया का मानना है कि बिजली विभाग को यह समझना होगा कि गलत बिल सिर्फ कागज का एक आंकड़ा नहीं होता, बल्कि किसी गरीब परिवार की आर्थिक और मानसिक स्थिति को तबाह कर सकता है।

यदि समय रहते शिकायत का समाधान किया गया होता, तो शायद एक परिवार उजड़ने से बच जाता।

अब सवाल सिर्फ गाजीपुर का नहीं है। सवाल पूरे प्रदेश के उन लाखों उपभोक्ताओं का है जो गलत बिल, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों, फर्जी बकाया और अधिकारियों की बेरुखी से जूझ रहे हैं।

जब तक गलत बिल बनाने वाले और शिकायतों को दबाने वाले अधिकारियों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं।

मुख्यमंत्री की कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि अब जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। लेकिन असली परीक्षा यह होगी कि क्या यह सख्ती केवल एक मामले तक सीमित रहती है या पूरे सिस्टम की सफाई तक पहुंचती है।

“एक गलत बिजली बिल ने एक जिंदगी छीन ली… अब देखना यह है कि क्या सिस्टम अपनी गलतियों से सबक लेता है या अगली त्रासदी का इंतजार करता है।”

— UPPCL MEDIA | जनता की आवाज, बिजली उपभोक्ताओं का मंच

क्या है सम्पूर्ण प्रकरण जानने के लिए नीचे दिये लिंक का क्लिक करे

https://uppclmedia.in/breaking/35051

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights