आईएएस नेहा जैन बनीं कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (केस्को) की प्रबंध निदेशिका

लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत आने वाली विद्युत वितरण कंपनी कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (केस्को) को नया नेतृत्व मिल गया है। वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती नेहा जैन को केस्को का प्रबंध निदेशिका (एमडी) नियुक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेहा जैन उत्तर प्रदेश कैडर की तेज-तर्रार और तकनीकी पृष्ठभूमि वाली अधिकारी हैं। वह वर्तमान में राज्य सरकार में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव के साथ-साथ UPDESCO की की प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

नेहा जैन का प्रशासनिक अनुभव विविध क्षेत्रों में रहा है, जिसमें औद्योगिक विकास, ग्रामीण विकास, राजस्व प्रशासन और ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने पूर्व में फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) तथा लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

ऊर्जा क्षेत्र में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड राज्य में विद्युत वितरण एवं प्रबंधन की प्रमुख संस्था है, जिसके अंतर्गत केस्को जैसे डिस्कॉम शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का संचालन करते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदुः
– 2014 बैच की आईएएस अधिकारी
– तकनीकी (कंप्यूटर साइंस) पृष्ठभूमि
– आईटी, औद्योगिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में अनुभव
– अब केस्को की कमान, शहरी बिजली व्यवस्था पर फोकस

विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्ट मीटरिंग, बिलिंग पारदर्शिता और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार जैसे मुद्दों पर उनकी नियुक्ति से नई गति मिलने की उम्मीद है।

यूपीपीसीएल मीडिया का मानना है कि केस्को में नेतृत्व परिवर्तन को राज्य की ऊर्जा व्यवस्था में सुधार और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। नई एमडी के रूप में नेहा जैन से तकनीकी नवाचार और उपभोक्ता-केंद्रित सुधारों की अपेक्षा की जा रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    मऊ में करंट का कहर: जर्जर बिजली तार की चपेट में आकर 5 गोवंश की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    मऊ। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र स्थित चंद्रापार गौशाला में बुधवार सुबह जर्जर बिजली तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से चार बछड़ों समेत पांच…

     आखिरकार विभाग ने बचाई अपनी इज्जत! UPPCL MEDIA के तेवरों के बाद जागा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, हाईकोर्ट के आदेश के करीब 5 महीने बाद बहाल किया बुजुर्ग महिला का कनेक्शन

    जनवरी से अंधेरे में था घर, 16 मार्च के न्यायालयीय आदेश के बावजूद नहीं हुई थी कार्रवाई—11 अगस्त को विभाग ने जारी किया अनुपालन पत्र प्रयागराज। जिस मामले को लेकर…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights