आजादी से आज तक अंधेरे में बैरिहवा — करोड़ों के बिजनेस प्लान, फिर भी 30 घर रोशनी से वंचित

बिजनेस प्लान करोड़ों का, लेकिन बस्ती तक नहीं पहुंची एक तार की रोशनी

सोनभद्र (लहास) की बैरिहवा बस्ती में न्याय पंचायत लहास अंतर्गत ग्राम पंचायत मूर्तियां की बैरिहवा बस्ती आज भी विकास के सरकारी दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। लगभग 30 घरों की आबादी आजादी के दशकों बाद भी स्थायी बिजली कनेक्शन से वंचित है।

कभी लगाए गए सोलर पैनल अब कबाड़ बन चुके हैं, जिससे शाम ढलते ही पूरा गांव अंधेरे की चादर में डूब जाता है। बच्चों की पढ़ाई बाधित है, महिलाओं का घरेलू काम प्रभावित है और रात में सुरक्षा का भी गंभीर संकट बना रहता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आशीष गोयल के कार्यकाल में भारी-भरकम बिजनेस प्लान, स्मार्ट सिस्टम और विद्युतीकरण के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तब बैरिहवा जैसी बस्तियां आज भी रोशनी की एक किरण के लिए तरस क्यों रही हैं?

  • क्या योजनाएं सिर्फ फाइलों और बैठकों तक सीमित हैं?
  • क्या गांवों की बदहाली पर विभाग की नजर नहीं पड़ती?

या फिर जमीनी हकीकत को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है?

ग्रामीणों — रामअवतार, सुनील, रामअधार, रामकिशुन, पंकज, रमेश, शंभू, पप्पू, रविंदर, रामलाल, राजकुमार और धर्मेंद्र — ने प्रशासन से तत्काल बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

UPPCL MEDIA का अहम सवाल:
“जब 30 घरों तक बिजली नहीं पहुंची, तो करोड़ों के बिजनेस प्लान का आखिर फायदा किसे?”

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा शटडाउन

UPPCL MEDIA / आवाज़ प्लस विशेष गोरखपुर। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि रोड चौड़ीकरण एवं…

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights