ट्रांसफार्मर फूंका… तनख्वाह झोंकी! …. 20 साल पुराने कबाड़ का हिसाब जेई-एई की जेब से, ‘लॉस ऑफ मटेरियल’ बना वेतन वसूली का हथियार

ट्रांसफार्मर फूंका… तनख्वाह झोंकी! 20 साल पुराने कबाड़ का हिसाब कर्मचारियों से क्यों?

‘लॉस ऑफ मटेरियल’ के नाम पर ₹55,714 की रिकवरी, फील्ड में काम करने वाले जेई-एई बने विभागीय नुकसान की भरपाई का जरिया

UPPCL MEDIA BRAKING

कानपुर में करीब 20 साल पुराने रिपेयर ट्रांसफार्मर के इंटरनल फॉल्ट से डैमेज होने पर सहायक अभियंता और अवर अभियंता के वेतन से ₹55,714 की रिकवरी कर ली गई। सैलरी स्लिप में इसे “Loss of Material Recover” का नाम दिया गया।
अब सवाल उठ रहा है — क्या जेई-एई इंजीनियर हैं या विभाग के घाटे की भरपाई का एटीएम?

बिजली विभाग में अब नया नियम चलता दिख रहा है —
उपकरण पुराना हो, सिस्टम जर्जर हो, रखरखाव कमजोर हो, फॉल्ट तकनीकी हो… लेकिन भरपाई कर्मचारी करे!

जिस ट्रांसफार्मर का इंसुलेशन कमजोर, उम्र पूरी, और तकनीकी स्थिति संदिग्ध थी, उसके खराब होने की कीमत अब कर्मचारियों के परिवार क्यों चुकाएं?
वेतन पर पहला हक बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन, माता-पिता की दवा और परिवार की जरूरतों का होता है — न कि वर्षों पुराने सिस्टम की नाकामी का।

नए ट्रांसफार्मर पर 5 साल की वारंटी,
लेकिन यहां 20 साल पुराने रिपेयर ट्रांसफार्मर के खराब होने पर ऐसी रिकवरी मानो वह कोई अजर-अमर मशीन थी, जिसे कभी खराब होना ही नहीं चाहिए था!

फील्ड कर्मचारी क्या करे?

  • जनता की शिकायतें सुने…
  • रात-दिन फील्ड में दौड़े…

ऊपर से हर तकनीकी नुकसान की आर्थिक सजा भी भुगते?

आज ₹55,714 कटा है, कल लाखों की रिकवरी का फरमान आया तो? क्या तब कर्मचारी घर बेचकर विभागीय घाटा भरेगा?

UPPCL MEDIA का सीधा सवाल:

क्या विभाग में जवाबदेही तय होगी, या हर खराब ट्रांसफार्मर का बिल कर्मचारियों की सैलरी से ही वसूला जाएगा?

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights