लखनऊ में 12 वर्षीय बच्चा 33,000 वोल्ट लाइन से झुलसा — सिस्टम की लापरवाही की पोल खोलती रिपोर्ट

लखनऊ। राजधानी के फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड, शिवनगर में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसने बिजली विभाग की लापरवाही और खतरनाक व्यवस्थाओं की कलई खोल दी। छत पर खेल रहे 12 वर्षीय आर्यन पर 33,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन का ऐसा कहर टूटा कि वह 40–50% तक जल गया। बच्चे को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

रविवार शाम करीब 4 बजे आर्यन अपनी रिश्तेदारी के घर की छत पर खेल रहा था। यह वही छत है जिसके ठीक ऊपर से सालों पुरानी 33,000 वोल्ट की लाइन गुजरती है। खेलते समय आर्यन अचानक बिजली लाइन की चपेट में आकर जलने लगा।

स्थानीय निवासी सुधांशु ने जान जोखिम में डालकर कंबल से आग बुझाई और बच्चे की जान बचाई।

इस लाइन का यह पहला हादसा नहीं…

  • पिछले तीन साल में दो बड़े हादसे इसी लाइन से एक की मौत, कई घायल
  • स्थानीय लोग कई बार आवेदन दे चुके हैं लाइन को शिफ्ट करने या सुरक्षित करने के लिए
  • यह लाइन पिछले 20–25 वर्षों से क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही है
  • दर्जनों मकानों की छतों के बिलकुल ऊपर हाई-टेंशन लाइन
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में इस लाइन ने कई घरों की खुशियाँ छीन ली हैं।

हे भगवान! घर की वायरिंग तक जल गई

हादसे के दौरान पूरे घर की वायरिंग जलकर खाक हो गई। छत में करंट लगने से जगह-जगह छेद तक हो गए—यह बताने के लिए काफी है कि खतरा कितना बड़ा था।

अब सबसे बड़े सवाल यूपीपीसीएल से — जवाब कौन देगा?

1. 33,000 वोल्ट लाइन के नीचे मकान निर्माण कैसे हो गया?

क्या विभाग ने निरीक्षण किया? क्या खतरे की सूचना कभी दी गई?

2. भवन निर्माण के दौरान अस्थाई संयोजन (टेम्परेरी कनेक्शन) किसने और कैसे जारी किया?

क्या निरीक्षक स्थल पर गया भी था या कागज़ों में ही मंजूरी हो गई?

3. निर्माण पूरा होने के बाद स्थाई कनेक्शन कैसे दे दिया गया?

जबकि स्पष्ट रूप से सुरक्षा नियमों के तहत हाई-टेंशन लाइन के नीचे निर्माण प्रतिबंधित है।

4. दर्जनों मकान इसी हाई-टेंशन लाइन के नीचे बने हैं — इन्हें कनेक्शन देने की अनुमति किसके आदेश पर?

5. तीन साल में तीसरा हादसा, एक मौत—फिर भी लाइन शिफ्ट क्यों नहीं की गई?

क्या विभाग किसी बड़ी त्रासदी का इंतज़ार कर रहा है?

जनता का आरोप — विभाग को चेताया गया, मगर कार्रवाई शून्य

परिजन और स्थानीय लोग बताते हैं कि कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, मगर

  • न निरीक्षण हुआ
  • न लाइन शिफ्ट हुई
  • न सुरक्षा मानकों का पालन

अब एक मासूम बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

यूपीपीसीएल के लिए यह सिर्फ एक हादसा नहीं — एक करारी चेतावनी है

33,000 वोल्ट की घातक लाइन के नीचे बसे घरों की वास्तविकता बताती है कि नियम किताबों में हैं, ज़मीन पर नहीं। अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे हादसे रुकने वाले नहीं हैं।

🔴 UPPCL मीडिया यह मांग करता है:

  • तत्काल प्रभाव से क्षेत्र का सुरक्षा ऑडिट
  • हाई-टेंशन लाइन को शिफ्ट या अंडरग्राउंड करने की कार्यवाही
  • लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो
  • प्रभावित परिवार को आपात राहत व मुआवजा
  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    केंद्रीय बजट 2026 पर बिजली इंजीनियरों की तीखी प्रतिक्रिया: निजीकरण, महंगी बिजली और सार्वजनिक तंत्र पर खतरे के संकेत

    लखनऊ। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बिजली इंजीनियरों के राष्ट्रीय मंच से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि बजट में किए गए प्रावधान ऊर्जा क्षेत्र में “रीस्ट्रक्चरिंग”…

    बिजली कनेक्शन नहीं, उपभोक्ता से खुली वसूली! प्रीपेड के नाम पर जेब पर सीधा हमला

    न्यू कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ता की जेब पर डाका लखनऊ। प्रदेश में नया बिजली कनेक्शन लेना अब आम उपभोक्ता के लिए पहले से कहीं अधिक महंगा हो गया है।…

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल-बिना अफसर—बिना आदेश—खुद बन बैठे ‘चेकिंग अधिकारी’

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    बिजली चोरी निरोधक थाने के इंस्पेक्टर ₹5,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ हुए गिरफ्तार

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    EXCLUSIVE — यूपीपीसीएल का “मीटर माफिया” कांड! अमेठी में फूटी बिजली व्यवस्था की पोल – मीटर, केबिल समेत पूरा सेटअप गायब!

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल

    तत्कालीन जेई-लाइनमैन के फर्जी केस का भंडाफोड़ — कोर्ट ने 17 साल बाद खोला विभागीय खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights