⚡ बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण — किसान रामगोविंद की जान गई, सिस्टम की पोल खोल गई जांच रिपोर्ट! ⚡

बस्ती। गौर ब्लॉक के मेंहदिया रामदत्त गांव में किसान रामगोविंद की मौत का जिम्मेदार खुद बिजली विभाग निकला है। विद्युत सुरक्षा विभाग की जांच ने साफ कर दिया कि विभागीय लापरवाही और सिस्टम की खामियों ने एक गरीब किसान की जिंदगी छीन ली।

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 11 अक्टूबर को आई आंधी के दौरान ओवरहेड लाइन का तार टूटकर सड़क किनारे गिर गया था, लेकिन बिजली विभाग ने न तो लाइन ट्रिप की, न ही तार को समय पर हटाया। उसी टूटी हुई लाइन में करंट दौड़ता रहा और जब सुबह 70 वर्षीय किसान रामगोविंद घास काटने निकले, तो उनका पैर तार पर पड़ते ही मौत ने उन्हें अपनी आगोश में ले लिया।

विद्युत सुरक्षा विभाग ने अपनी जांच में स्पष्ट किया है कि यह हादसा “पूर्णत: मानवीय लापरवाही” का नतीजा है। लाइन का रखरखाव तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया था, ट्रांसफॉर्मर सेकेंड्री साइड पर उचित क्षमता का लिंक्ड स्विच व फ्यूज नहीं लगाया गया था और अर्थ गार्डिंग (लूप गार्डिंग) का अभाव पाया गया — जो विभागीय नियमों का खुला उल्लंघन है।

सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा बस्ती जोन ने कहा कि जांच रिपोर्ट बिजली विभाग को भेज दी गई है और मृतक किसान के परिजनों को क्षतिपूर्ति देने की सिफारिश की गई है।
अब बड़ा सवाल यह है कि —
क्या विभाग दोषी कर्मियों पर कार्रवाई करेगा या एक और जान की कीमत “कागजी रिपोर्ट” में दबा दी जाएगी?

🌀 यूपीपीसीएल मीडिया का सवाल:
अगर सिस्टम “सुरक्षा” नहीं दे सकता, तो आखिर जिम्मेदारी तय कौन करेगा?
यह सिर्फ एक किसान की मौत नहीं, बल्कि बिजली विभाग की लापरवाही की “जीवंत रिपोर्ट” है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights