बिजली विभाग की लापरवाही ने बना रखा है मौत का जाल!

जैदपुर के चिकना महल में इंटरलॉकिंग से 5 फीट ऊपर लटके तार, हादसे का इंतज़ार?

इंटरलॉकिंग से मात्र 5 फीट ऊपर लटके, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

बाराबंकी। जैदपुर नगर पंचायत के चिकना महल वार्ड में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों की ज़िंदगी खतरे में डाल दी है। इंटरलॉकिंग सड़क से मात्र पाँच फीट ऊपर बिजली के तार लटके हुए हैं, जिनके नीचे से रोज़ाना सैकड़ों लोग और बच्चे गुजरते हैं। यह मौत का फंदा कब किसे लील ले — कोई नहीं जानता।

स्थानीय लोगों और वार्ड सभासद नसीम उर्फ शाहरुख ने कई बार जेई परवेज़ मिर्ज़ा हुसैन को शिकायत दी, लेकिन विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। वर्षों से खतरा जस का तस बना हुआ है।

लोगों का कहना है कि जब तक किसी की जान नहीं जाएगी, तब तक बिजली विभाग नहीं जागेगा।
जेई परवेज़ मिर्ज़ा हुसैन का कहना है कि “ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं, 2-4 दिन में काम होगा”, लेकिन क्षेत्रीय जनता इस वादे को भी पहले के तमाम आश्वासनों जैसा ही मान रही है — कागज़ी भरोसा!

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    करोड़ों का मेंटिनेंस, हजारों की मौतें! आखिर बिजली विभाग की जवाबदेही कब तय होगी?

    “मेंटिनेंस में करोड़ों, जमीन पर जीरो! UPPCL के हवा-हवाई दावे बेनकाब – 2030 का वायर फ्री सपना, 2026 में खुले ट्रांसफार्मरों से मौत का डर” उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड…

    वाराणसी में 106 नए बिजली फीडरों को मिली मंजूरी, 63 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights