⚡ हरदोई हादसा : बिजली विभाग की लापरवाही ने ली पुजारी के बेटे की जान, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई

⚠️ शिकायतें हुईं अनसुनी, मौत ने दे दी दस्तक — हरदोई हादसे ने खोली सिस्टम की पोल

हरदोई। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की लापरवाही एक बार फिर दर्दनाक हादसे की वजह बनी। हरदोई जिले के सांडी रोड स्थित नृसिंह भगवान मंदिर में मंगलवार शाम प्रसाद चढ़ा रहे श्रद्धालुओं पर 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गिर गई। हादसे में मंदिर के पुजारी कुलदीप मिश्र के 16 वर्षीय पुत्र कार्तिकेय मिश्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालु सतीश और साक्षी झुलस गए।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हरदोई–सांडी मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि इस लाइन की खराब स्थिति की शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन की शिकायत कई बार की गई थी, पर विभाग ने आंखें मूंद रखीं। वही जर्जर तार आज मौत का कारण बन गया।

सीसीटीवी फुटेज में हादसे का मंजर साफ दिखाई दे रहा है — मंदिर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन अचानक जोरदार धमाके के साथ टूटती है और टीन शेड पर गिरते ही भीषण स्पार्किंग होने लगती है। इसी दौरान मंदिर परिसर में खड़े श्रद्धालु करंट की चपेट में आ जाते हैं।।

प्रशासन मौके पर पहुँचा, मगर तब तक जा चुकी थी एक मासूम की जान

सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा और सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने हालात संभालने और लोगों को शांत कराने में जुटे। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।

पुजारी कुलदीप मिश्र का फूट-फूटकर कहना —

“दो बार लाइन टूट चुकी थी, शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज उसी लापरवाही ने मेरा बच्चा छीन लिया।”

मामले में एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा और सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर लोगों को समझाया और जांच की बात कही। अधिकारियों के अनुसार, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हरदोई हादसा एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अगर शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद एक मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

पर सवाल वही है — कब तक बिजली विभाग की ढिलाई मौत बनकर गिरेगी? कब तक शिकायतें फाइलों में दबती रहेंगी और जिम्मेदारी से बचते रहेंगे अधिकारी?

हरदोई का यह हादसा एक दर्दनाक याद बन गया है —

बिजली आई नहीं, पर जान ले गई।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    करोड़ों का मेंटिनेंस, हजारों की मौतें! आखिर बिजली विभाग की जवाबदेही कब तय होगी?

    “मेंटिनेंस में करोड़ों, जमीन पर जीरो! UPPCL के हवा-हवाई दावे बेनकाब – 2030 का वायर फ्री सपना, 2026 में खुले ट्रांसफार्मरों से मौत का डर” उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड…

    वाराणसी में 106 नए बिजली फीडरों को मिली मंजूरी, 63 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights