⚡ करंट से तड़पती रही महिला, लेकिन जेई ने काटी नहीं बिजली – विधायक की बात भी ठुकराई

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर लोगों की जान पर भारी पड़ गई। सोनभद्र जिले में करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, और विभागीय जिम्मेदार तमाशबीन बने बैठे रहे।

परिजनों ने घटना के तुरंत बाद बिजली कटौती की गुहार लगाई, लेकिन मौके पर मौजूद जेई ने ठंडे रवैये से जिम्मेदारी एसडीओ पर डाल दी। इतना ही नहीं, जब भाजपा विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य तक ने बिजली काटने के लिए कहा, तब भी जेई ने विधायक की बात तक मानने से साफ इनकार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि महिला बिजली के करंट से तड़प-तड़प कर मौत के मुंह में समा गई।

यह घटना साफ दर्शाती है कि यूपीपीसीएल के अफसरों और कर्मचारियों के लिए इंसान की जान की कोई कीमत नहीं बची है। विभागीय उदासीनता और संवेदनहीनता का यह चेहरा न केवल चौंकाने वाला है बल्कि यह सवाल खड़ा करता है कि जब विधायक तक की बात अनसुनी कर दी जाती है तो आम जनता की कौन सुनेगा?

लोगों का कहना है कि विभाग में बैठे भ्रष्ट और मनमाने अधिकारियों पर कार्रवाई न होने के कारण ही ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। यह सिर्फ एक महिला की मौत नहीं, बल्कि बिजली विभाग की नाकामी और लापरवाही का काला सच है।

👉 अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस घटना पर जिम्मेदार जेई-एसडीओ और विभागीय अधिकारियों पर कोई कठोर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ऑनलाइन बिल जमा, फिर भी बकाया दिखा रहा विभाग! सुल्तानपुर में बिजली बिल भुगतान प्रणाली पर उठे सवाल

    जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत, ग्रामीणों का आरोप—झूठी आख्या लगाकर मामलों का किया जा रहा निस्तारण सुल्तानपुर। ब्लॉक प्रतापपुर कमैचा क्षेत्र के ग्राम शोभीपुर में…

    देसही देवरिया में जर्जर बिजली के तार बने जानलेवा, पिपरा मदन गोपाल के ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग

    बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, हर समय मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा देसही देवरिया (देवरिया)। देवरिया जनपद के देसही देवरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा मदन गोपाल…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights