हाई टेंशन लाइन की चपेट में किसान की दर्दनाक मौत, विद्युत विभाग की लापरवाही से बुझा परिवार का चिराग

अमेठी, 2 सितंबर। अमेठी जिले में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही ने एक दलित किसान की जिंदगी छीन ली। मंगलवार सुबह खेत में काम करने गए 48 वर्षीय रामदुलारे की 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि यह तार सोमवार से ही टूटकर खेत में गिरा हुआ था। इसकी सूचना समय रहते विभाग को दी गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन मंगलवार सुबह खेत गए रामदुलारे की करंट से झुलसकर मौत हो गई।

छह घंटे तक लाश खेत में पड़ी रही
रामदुलारे जब घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करते हुए खेत पहुँचे। वहां उनका शव पड़ा मिला। इस दौरान लाइनमैन ने आकर तार को जोड़ भी दिया लेकिन शव की ओर ध्यान नहीं दिया और न ही किसी को सूचना दी। ग्रामीणों ने इसे अमानवीय और निंदनीय बताया है।

इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से टूटा परिवार
मृतक किसान की चार बेटियों की शादी हो चुकी थी, जबकि घर पर 11 साल का मासूम बेटा है। परिवार का खर्च उठाने वाला रामदुलारे ही अकेला कमाने वाला था। उनकी मौत से पूरे परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्रशासन का बयान
मुंशीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और शांति व्यवस्था कायम है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक बिजली विभाग की लापरवाही आमजन की जान लेती रहेगी?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    फर्रुखाबाद में 33 केवी लाइन का तार टूटा, 100 से अधिक गांवों की बिजली रातभर रही गुल

    बारिश और अंधेरे में पूरी रात फाल्ट खोजती रही टीम, सुबह सिरौली के पास टूटा तार मिला; मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग फर्रुखाबाद | UPPCL MEDIA…

    🔥 कोसी विद्युत खंड में ‘करंट’ नहीं, ‘कांड’ दौड़ रहा है? अधिशासी अभियंता पर मारपीट से लेकर ट्रांसफार्मर खेल तक के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा!

    मथुरा | UPPCL MEDIA | विशेष समाचार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के कोसीकलां विद्युत वितरण खंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था से अधिक विभागीय विवाद सुर्खियों में हैं।…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights