15 सितम्बर से यूपी में ‘विद्युत अनुरक्षण माह’, लापरवाही पर सख्त होंगे अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने मंगलवार को वितरण निगमों के कार्यों की समीक्षा बैठक में कई अहम निर्देश दिए। बैठक में गाजियाबाद (प्रथम) और कानपुर (द्वितीय) के मुख्य अभियंताओं को बिल वसूली में लक्ष्य से पीछे रहने और लाइन हानियां बढ़ने के कारण स्थानांतरित कर मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देना, राजस्व वसूली सुनिश्चित करना और लाइन हानियां कम करना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्युत बिल वसूली में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अनुरक्षण माह 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘विद्युत अनुरक्षण माह’ मनाया जाएगा। इस दौरान ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा, उनकी फेंसिंग और अन्य आवश्यक अनुरक्षण कार्य समय से पूरे कराए जाएंगे, ताकि स्पर्शाघात जैसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

स्मार्ट मीटर पर उपभोक्ताओं का भरोसा बनाए रखें

समीक्षा में बताया गया कि विभिन्न जिलों में चेक मीटर लगाकर स्मार्ट मीटरों की जांच की गई, जिसमें एक भी मीटर गलत नहीं पाया गया। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर की जांच लगातार जारी रहे और जांच रिपोर्ट को समाचार पत्र, व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया पर साझा किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं में भरोसा कायम रहे।

1912 कॉल सेंटर पर शिकायत निस्तारण में सुधार की चेतावनी

अध्यक्ष ने पाया कि कई स्थानों पर बिना समाधान किए शिकायतें क्लोज कर दी गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों पर कार्यवाही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता की पूर्ण संतुष्टि तक शिकायत का निस्तारण किया जाए।

सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन

डॉ. गोयल ने जोर देकर कहा कि अनुरक्षण कार्यों में सुरक्षा उपकरण का प्रयोग अनिवार्य है। यदि किसी दुर्घटना में यह पाया गया कि सुरक्षा उपकरण नहीं पहना गया था, तो संबंधित अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता पर फोकस

अध्यक्ष ने बिजनेस प्लान 2023-24 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि भुगतान में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए एमबी और भुगतान की प्रक्रिया सुगमता से होनी चाहिए।

बैठक में प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने भी संबोधित किया और सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights