बिजली विभाग ने थमाया 22.96 लाख का गलत बिल, जांच हुई तो निकला केवल 65,321 रुपये

बिहार के सीतामढ़ी में बिजली विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक घरेलू उपभोक्ता संतोष मंडल को गलती से 22.96 लाख रुपये का बिल भेज दिया गया। शिकायत के बाद जांच में गलती साबित हुई और विभाग ने सही बिल जारी किया।

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सीतामढ़ी में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही करते हुए एक घरेलू उपभोक्ता को भारी-भरकम बिल भेज दिया। बिजली विभाग ने संतोष मंडल नाम के उपभोक्ता को 22.96 लाख रुपये का गलत बिल थमा दिया गया। लाखों में बिजली का बिल देखकर वह घबरा गए और तुरंत बिजली विभाग के लोक शिकायत निवारण अधिकारी (PGRO) के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई।

वहीं जांच के बाद अधिकारियों ने अपनी गलती मानी और संतोष मंडल को तुरंत नया और सही बिल जारी किया। असल में उन्हें केवल 65,321 रुपये चुकाने थे। बता दें सीतामढ़ी में अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।

बिल देखकर कैसा था संतोष का रिएक्शन
मंडल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं बिल्कुल हैरान रह गया था। पहले तो लगा कि कोई मजाक है, लेकिन जब देखा कि ये बिल आधिकारिक रूप से जारी किया गया है, तब समझ गया कि अब मुझे तुरंत कुछ करना होगा।” संतोष मंडल का गलत बिल मिलने का मामला नया नहीं है। इनसे पहले भी लोगों को गलत बिल मिल चुके हैं। बाजितपुर के एक और उपभोक्ता को भी गलत बिजली बिल मिला, जिसमें असली बकाया 43,717 रुपये की जगह 58,268 रुपये दिखाया गया।

सीतामढ़ी जिले में अक्सर आती रहती है शिकायतें
सीतामढ़ी जिले में बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं के बीच उपभोक्ताओं के लिए पीजीआरओ केंद्र बड़ी मदद साबित हो रहे हैं,। हालांकि, इन कार्यालयों में शिकायत करने वालों की लगातार भीड़ बनी रहती है, जिससे साफ होता है कि बिजली बिलिंग सिस्टम में गहरी खामियां हैं। जिले में लगातार हो रही बिजली की गड़बड़ियों की वजह से यहां की बिजली बिलिंग व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कई उपभोक्ताओं ने कहा कि गलत बिजली बिल केवल तकनीकी गलती नहीं, बल्कि इसका सीधा असर उनकी जिंदगी पर पड़ता है। लोगों को बिल ठीक करवाने के लिए विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उनका काफी समय खराब होता है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights