जारी हुआ पश्चिमांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशिका का गैर जिम्मेदारा स्थानांतरण आदेश… जानिए क्या है प्रकरण?

पावर कारपोरेशन में खुद की बनाई गई स्थानांतरण नीति की धज्जियां उड़ाते हुए मनमाने तरीके से नॉन स्टॉप तबादला एक्सप्रेस चलाया जा रहा है… इस तबादला एक्सप्रेस पर आने वाला खर्च पावर कॉरपोरेशन किस प्रकार से वहन करेगा और कितना करेगा… यह तो आने वाला समय बताएगा… फिलहाल स्थानांतरण से जुड़ा एक दिलचस्प मामला प्रकाश में आया है… जाने का प्रयास करते हैं क्या है उक्त प्रकरण ?

आज हम बात करते हैं बागपत निवासी इंजीनियर अनिल कुमार, इनकी सैफ आईडी 2018 116 है… वर्तमान समय में मानक मऊ अंतर्गत विद्युत वितरण खंड – नकुड के उपखंड अधिकारी के पद पर तैनात हैं… का स्थानांतरण छप्पर फाड़ स्थानांतरण के रूप में देखा जा रहा है… क्योंकि इस स्थानांतरण की आंधी में कभी मरे हुए व्यक्ति का स्थानांतरण कर दिया जाता है… तो कभी जीवित अधिकारियों का एक नहीं दो-दो बार स्थानांतरण कर दिया जाता है… ऐसे में जिस अधिकारी का स्थानांतरण हुआ…उसके सामने एक तरफ कुआ तो दूसरी तरफ खाई जैसा है।

बताते चले कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशिका ईशा दुहन ने मानक मऊ अंतर्गत विद्युत वितरण खंड – नकुड के उपखंड अधिकारी अनिल कुमार का स्थानांतरण कार्यालय ज्ञाप संख्या 3084 दिनांक 16. 06. 2025 के आदेश के अनुसार मुरादाबाद क्षेत्र में कर दिया जाता है… उसी के कुछ समय बाद ही उनका एक और मुरादाबाद क्षेत्र आमंत्रित करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया जाता है, जिसका कार्यालय ज्ञाप संख्या 3106 दिनांक 16. 06. 2025 है…उक्त स्थानांतरण पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो जाता है।

इसके पूर्व स्वर्गवासी कार्मिक चारुल पांडे का भी फतेहपुर जनपद में स्थानांतरण आदेश जारी कर कर दिया गया था… अभी यह भी बात खत्म है ही नहीं हुआ था कि एक और गैर जिम्मेदारा आदेश आप सभी के सामने।

अब तो भगवान ही बताएं कि उपखंड अधिकारी अनिल कुमार किस तरह से दोनों क्षेत्र संभालते हैं?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights