स्कूल प्रबंधन की सक्रियता से छह इंच की गहराई में 11 हजार वोल्ट की भूमिगत केबल बिछाने का खेल का हुआ पर्दाफाश

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विजली विभाग के ठेकेदार कमीशनखोरी के लालच में आम जनमानस के जीवन के साथ खिलवाड़ करने में पीछे नहीं है। कमीशनखोरी के खेल के चक्कर में जिम्मेदार अफसर उपभोक्ता हितों के हो रहे विकास कार्य का मौका मुआयना नहीं कर रहे हैं। इसके कारण भूमिगत बिछने वाली लाइनों को मानक एक मीटर के विपरीत गहराई में बिछाया जा रहा है।

जानकीपुरम स्थित एक स्कूल प्रबन्धक ने हौसला दिखाते हुए ठेकेदार द्वारा एक मीटर की गहराई के स्थान पर छह इंच की गहराई करके 11 हजार वोल्ट के करंट की केबल को बिछाने के खेल का पर्दाफाश किया है। इसके उपरान्त जानकीपुरम डिविजन, लेसा के अधिशासी अभियन्ता अक्षय प्रताप सिंह ने मानक के विपरीत भूमिगत केबल बिछाने सम्बन्धित प्रकरण संज्ञान में आते ही उसके काम को रोक कर कार्य करा रहे ठेकेदार अजय दुबे को तलब करते हुए अवर अभियन्ता व उपखण्ड अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकीपुरम सेक्टर आई अन्तगर्त शिव विहार की बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 11 केवी के सिंगल स्रोत को डबल करने के लिए दूसरी लाइन का काम चल रहा था। इसी क्रम में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के सामने मात्र 6 इंच की खोदाई कर 11 केवी की अंडरग्राउंड लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था, जिस पर विद्यालय प्रशासन ने आपत्ति जताते हुए को कम गहराई पर केबल बिछाए जाने पर बारिश के दौरान करंट उतरने का अंदेशा लगाते हुए सम्बन्धित जिम्मेदारों से शिकायत की… जिसके उपरान्त जानकीपुरम डिविजन, लेसा के अधिशासी अभियन्ता अक्षय प्रताप सिंह ने आनन-फानन में ठेकेदार को काम रोकने का निर्देश दिया।

इस सन्दर्भ में ठेकेदार अजय दुबे ने जानकीपुरम डिविजन, लेसा के अधिशासी अभियन्ता अक्षय प्रताप सिंह को बताया कि जिस जगह पर केबल को डाला जा रहा उसके ठीक नीचे दूसरी केबल पहले से है। ज्यादा खोदाई करने के दौरान दूसरी केबल के कटने का अंदेशा जताया। फिलहाल प्रकरण की जांच के बाद केबल को बिछाने का कार्य शुरु होगा।

जानकार बताते है कि आए दिन भूमिगत केबल कटने के जितने भी मामले उजागर किये गये है, उनकी जांच नहीं कराई जा रही है, मानक के विपरीत भूमिगत केबल को जमीन में बिछाने के बजाय उसको दबाया गया , जिसके कारण हल्की ही खोदाई के दौरान उसके क्षतिग्रस्त होने से उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था फेल हो रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights