संभल सांसद से बिजली विभाग आरसी भेजकर वसूला करेगा 1 करोड़ 91 लाख रूपया.. नोटिस के माध्यम 4 जनवरी तक अपना पक्ष रखने का दिया अवसर

संभल के सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क के खिलाफ बिजली विभाग वसूली की प्रक्रिया कर सकता है। बिजली चोरी के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद उन पर लगे 1 करोड़ 91 लाख रुपए की वसूली के लिए बिजली विभाग आरसी भेजकर वसूली प्रक्रिया करेगा। 4 जनवरी तक सपा सांसद को उनका पक्ष रखने का समय दिया गया है।

संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली विभाग ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बीते 17 दिसंबर को दो नए स्मार्ट मीटर लगाए थे। जबकि उनके दोनों पुराने मीटरों को जब्त करते हुए जांच के लिए लैब भेजा गया था।

बीते 19 दिसंबर को बिजली विभाग की टीम ने एक बार फिर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सपा सांसद के घर पर छापेमारी की। उनके बिजली मीटर को चेक करते हुए घर में लगे बिजली उपकरणों को देखा था। जिसके बाद बिजली विभाग की टीम ने सपा सांसद पर बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। जबकि उन पर निर्धारित लोड से अधिक लोड की बिजली खर्च करने के मामले में 1 करोड़ 91 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बिजली मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को 15 दिन का समय दिया गया है। जो आगामी 4 जनवरी को पूरा हो रहा है। इसलिए 4 जनवरी तक विभाग उनके जवाब का इंतजार कर रहा है। अब देखना है कि वह 4 जनवरी तक क्या साक्ष्य उपलब्ध कराते है? साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने की दशा में उन्होंने बताया कि यदि सपा सांसद साक्ष्य नहीं देते हैं तो ओरिजनल असेसमेंट को फाइनल करेंगे। उसके बाद वसूली की प्रक्रिया होगी। हालांकि पहले सांसद को सेक्शन 3 भेजेंगे। उसके 15 दिन बाद आरसी भेजकर वसूली की जाएगी।

सपा सांसद के पिता मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क के खिलाफ बिजली कर्मचारियों को धमकाने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते 26 दिसंबर को सपा सांसद के प्रतिनिधि कासिम जमाल एडवोकेट की मौजूदगी में उनके दोनों जब्त बिजली मीटरों की जांच की गई थी। जिसमें बिजली विभाग ने बिजली चोरी की पुष्टि की थी।

सपा सांसद पर लगे जुर्माने को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए बिजली विभाग ने 15 दिन का समय दिया था। 04 जनवरी 2025 को पूरा हो रहा है। हालांकि सपा सांसद की ओर से अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    ⚡ MAYA BAZAR POWER CRISIS: 24 घंटे में महज 8 घंटे बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश, किसान और व्यापारी बेहाल

    मया बाजार बाकरगंज में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 24 घंटे में सिर्फ 8-10 घंटे मिल रही सप्लाई बाकरगंज/अयोध्या। मया बाजार स्थित बाकरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों और बाजारों…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights