बिना रिकॉर्ड सालो से बिजली बिल जमा कर रहा है बिजली विभाग….बागपत में विद्युत विभाग की लापरवाही से जमा बिल के बावजूद किसान का काटा कनेक्शन

बागपत। विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। धर्मवीर सिंह नामक किसान उपभोक्ता, जो लगातार अपने बिजली के बिल जमा कर रहा था, उसके जमा किए गए 73,305 रुपये का रिकॉर्ड विभाग के पास नहीं है। इस लापरवाही के चलते विभाग ने किसान का विद्युत कनेक्शन काट दिया, जिससे किसान का परिवार परेशान है।

रसीदें दिखाने के बाद भी विभाग के पास नहीं रिकॉर्ड
पूरा मामला बागपत जनपद के गांव है जहां गांगनौली गांव निवासी किसान धर्मवीर सिंह ने बताया कि उसने वर्ष 2000 में विद्युत विभाग से घर का दो किलोवाट का कनेक्शन कराया था। जिसका उन्हें ने वर्ष 2007 में 1000 व 7,932 रुपए दोघट बिजलीघर पर जमा कर दिए। 2020 से 2021दिसम्बर तक पूरा बिल जमा कर दिया था। जिसकी सारी रसीद पीड़ित किसान के पास है।

किसान धर्मवीर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जमा बिल की रसीद दिखाई तो विद्युत विभाग के पास कोई भी रसीद जमा नहीं मिली। जिससे किसान के द्वारा रसीदों से जमा किए गए 73,305 रुपए गायब हो गए। जिसका विभाग के पास कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पीड़ित किसान का विभाग के अधिकारियों द्वारा कनेक्शन भी काट दिया गया। जिससे किसान परिवार परेशान है। धर्मवीर ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

वहीं इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी बड़ौत द्वितीय रजत गुप्ता ने बताया कि किसान द्वारा जमा की गई रसीदों से मंगवा कर जांच की जाएगी। जिसके बाद बिल ठीक करा दिया जाएगा। किसान व अन्य किसी भी विद्युत उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी किसान की समस्या का भी जल्द ही समाधान किया जाएगा।

सवाल यह कि जॉच होने तक उपभोक्ता क्या रहेगा अंधेरे में …..?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights