फर्जी बिल बनाकर उपभोक्ताओं को गुमराह करने पर 8 मीटर रीडरों पर कार्यवाही के दिए निर्देश

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधिशाषी अभियंता आशीष शर्मा ने विद्युत वितरण उपखंड मुहमदाबाद क्षेत्र के 8 मीटर रीडर्स संजय तिवारी, पंकज यादव, रमेश यादव, राजनरायन कुशवाहा, अजय यादव, आजाद खान,संजय वर्मा दानिश अली सिद्दकी को मीटर रीडिंग के कार्य सही ढंग से न करने के कारण बिलिंग एजेंसी को कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

अधिशाषी अभियंता आशीष शर्मा ने बताया कि बिलिंग कार्यों में रुचि न लेने एवं उपभोक्ताओं का फर्जी बिल बनाने पर मीटर रीडरो को लगातार चेतावनी जारी करने पर भी कार्य में सुधार नहीं किया जा रहा था एवं लगातार गलत बिल बनाने की शिकायत प्राप्त हो रही है। गाजीपुर शहर एवं मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में मीटर रीडिंग का कार्य इन लोगो के द्वारा सही ढंग से नही किया जा रहा था वही इन लोगो की शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा डिविजन ऑफिस में बार बार दिया जा रहा था एवम इन लोगो के द्वारा बिना प्रोब एवं ऑटोमेटिक रीडिंग से बिल बनाया जा रहा था जो बिलिंग करने में घोर लापरवाही इन लोगो के द्वारा पिछले कई महीनों से किया जा रहा था। वही उन्होंने सभी मीटर रीडरों को अंतिम चेतावनी देते हुए बताया कि जो भी बिलिंग का टारगेट मिला है 100% ओसीआर बिलिंग एवम प्रोब सक्सेज बिलिंग अनिवार्य रूप सभी लोग करे वही अगर जो भी टेबल बिलिंग या फर्जी बिलिंग करेगा उसको तत्काल कार्यमुक्त करके एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एवं मंत्री जी के मंशानुसार एवं प्रबंधन के निर्देशानुसार हम एक एक उपभोक्ता को सही बिल एवं समय पर बिल देने हेतु दृढ़संकल्पित हैं जिससे उपभोक्ता समय पर बिल जमा कर सके ।इसके अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना 15 दिसम्बर से लागू हो गई है दिनांक 17.12.2024 तक जिसमें गाजीपुर नगर खंड के अंतर्गत कुल 244 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराकर 40 लाख की धनराशि जमा कराई गई है गाजीपुर जिले के अंर्तगत कुल 966 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराकर 1 करोड़ 60 लाख की धनराशि जमा कराई गई है । उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने हेतु लगातार कैंप का किया जा रहा है यह योजना का प्रथम चरण 31 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है इसलिए जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर ज्यादा से ज्यादा लाभ पाए ।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights