उत्तर प्रदेश में रद्द की गई बिजली कर्मियों की छुट्टी, निजीकरण के विरोध के बीच पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं क्योंकि दक्षिणांचल और पूर्वांचल डिस्कॉम को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में आंदोलन की आशंका है। प्रबंधन ने किसी भी तरह की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बाधित नहीं होने देने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जगह-जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और ट्रांसमिशन के सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए विजिलेंस टीमों को अलर्ट रखा गया है।

# अभियंताओं-कार्मिकों को नहीं मिलेगी छुट्टी

# बिजली आपूर्ति बनाए रखने को बनाए गए कंट्रोल रूम, सबस्टेशनों की विशेष सुरक्षा

# सभी जिले में चिह्नित किए गए कार्मिक नेता, धरना-प्रदर्शन की होगी वीडियोग्राफी

लखनऊ। दक्षिणांचल व पूर्वांचल डिस्काम को रिफार्म के तहत पीपीपी मॉडल पर निजी हाथों में देने के विरोध से निपटने के लिए पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने अब व्यापक इंतजाम किए हैं। निजीकरण को लेकर अभियंताओं व कर्मचारी संगठनों की शंकाओं का समाधान करने के बावजूद आंदोलन की आशंका के मद्देनजर प्रबंधन की कोशिश है कि किसी भी दशा में बिजली आपूर्ति न प्रभावित होने पाए।

इसके लिए जगह-जगह कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही ट्रांसमिशन के सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए विजिलेंस टीमों को अलर्ट रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अभियंताओं व कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी गई है। किसी भी तरह के आंदोलनों की वीडियोग्राफी कराए जाने के साथ ही हर जिले में उन कर्मचारी नेताओं को चिह्नित किया जा रहा है जो बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

आंदोलन से निपटने की पूरी तैयारी
पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिफॉर्म के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आंदोलनात्मक परिस्थितियों से निपटने की तैयारी कर ली गई है। सभी सबस्टेशनों, लाइनों को सुरक्षित रखने और उनके सुचारु संचालित करने की योजना बन गई है। हर जगह कंट्रोल रूम स्थापित कर लिए गए हैं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights