मध्यांचल, पश्चिमांचल और केस्को में नहीं किया जायेगा पीपीपी मॉडल लागू, हमारी कोई योजना नहीं- डॉ़ आशीष कुमार गोयल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ़ आशीष कुमार गोयल ने निजीकरण विरोध को देखते हुए सफाई दिया कि मध्यांचल, पश्चिमांचल और केस्को को ट्रिपल-पी मॉडल पर चलाने की कोई योजना नहीं है और इस पर भ्रम फैलाया जा रहा है। पारेषण और उत्पादन निगमों का निजीकरण नहीं किया जाएगा और कंपनियों को विद्युत अधिनियम 2003 के प्रावधानों का पालन करना होगा। आप सभी रिफॉर्म प्रक्रिया पर फैलाए जा रहे भ्रम से दूर रहे… यह सफाई मंगलवार को शक्ति भवन में समीक्षा बैठक के दौरान कहा, जिसमें अधिशासी अभियंताओं से लेकर डिस्कॉम प्रबंध निदेशक इस बैठक में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस रिफॉर्म प्रक्रिया पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों की राय ली गई थी। सभी ने एक मत से कहा था कि खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए रिफॉर्म के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसके बाद इस पर काम शुरू किया गया था। जो रिफॉर्म प्रस्तावित है, वह बेहतर और पारदर्शी है। अध्यक्ष ने यह भी दोहराया कि पारेषण और उत्पादन निगमों का निजीकरण नहीं किया जा रहा है।

डॉ़ गोयल ने कहा कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 133 में कर्मचारियों से जुड़े प्रावधानों का जिक्र है। अगर कंपनी इन प्रावधानों का जिक्र करती है तो नियामक आयोग को उस पर कार्रवाई का पूर्ण अधिकार है, जिसमें कंपनी का लाइसेंस तक निरस्त हो सकता है। लिहाजा कंपनियां इन प्रावधानों का उल्लंघन नहीं कर सकतीं।

डॉ़ गोयल ने कहा कि निविदा प्रपत्र का विभिन्न स्तरों पर परीक्षण होगा और इसमें निहित प्रावधानों के संशोधन पर शासन से अनुमति लेकर ही फ्लोट किया जाएगा। इसके बाद ही इसे नियामक आयोग में दाखिल किया जाएगा। बिडर से सुझाव मांगे जाएंगे और तब ही अंतिम आरएफपी तैयार की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights