जलस्तर से 52, यांत्रिक व विद्युत दोष से 19 नलकूप ठप

हमीरपुर/राठ। जिले भर में 71 राजकीय नलकूप ठप पड़े हैं। इनमें 52 नलकूप जलस्तर से व 19 नलकूप विद्युत व यांत्रिक दोष से ठप हैं। इनके आसपास की करीब 3500 हेक्टेयर से अधिक जमीन पलेवा न होने से परती पड़ी है। खेतों की सिंचाई को लेकर किसान परेशान है। जिले में 555 राजकीय नलकूप संचालित हैं। इनमें 52 नलकूपों का जलस्तर नीचे जाने से ठप पड़े हैं, जबकि विद्युत दोष से 10 व यांत्रिक दोष से नौ नलकूप ठप हैं। सरीला क्षेत्र के कदौरा व न्यूलीबांसा मौजा में लगे तीन राजकीय नलकूप लंबे समय से खराब हैं। इन नलकूपों से करीब 200 बीघा खेतों की सिंचाई होती है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली विभाग के अवर अभियन्ता अनिल कुमार ने कहा ट्रांसफार्मर के लिए मुख्यालय में डिमांड लगा दी गई है।

न्यूलीबांसा मौजा में लगे नलकूप संख्या 61 व कदौरा मौजा के 62 का ट्रांसफार्मर करीब चार माह पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से खराब हो गया था। कदौरा निवासी किसान गंगाचरन, हरीशंकर व सत्येंद्र राजपूत ने बताया कि बिजली विभाग के अवर अभियन्ता को कई बार अवगत कराया पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। पलेवा के लिए निजी नलकूपों पर नंबर लगाए हैं।

कदौरा मौजा का नलकूप संख्या 63 करीब डेढ़ साल से ठप पड़ा है। गांव के भान तिवारी, रामप्रकाश, श्रीपत, रामअवतार ने बताया कि डेढ़ साल पहले मोटर जल गई थी। तबसे किसी ने मोटर सही कराने की सुध नहीं ली। ऑपरेटर से कहने पर वह किसानों से ही मोटर सही कराने की बात कहता है।

जलस्तर से 52, विद्युत से 10 व यांत्रिक दोष से नौ नलकूप ठप हैं, जिन्हें ठीक कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली विभाग को पत्राचार कर नलकूपों के ट्रांसफार्मर ठीक कराए जाने को कहा गया है। जिसपर विभाग लापरवाही बरत रहा है- हरिओम, अधिशासी अभियंता नलकूप

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights