बिजली चोरी का अनोखा मामला चेकिंग टीम ने पकड़ा, मीटर को शंट कर जला रहे थे लाइट

मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम की टीम ने मीटर को शंट कर बिजली चोरी पकड़ी है। कंपनी के भीतर लगे मीटर को रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा था। जिसके माध्यम से मीटर की रीडिंग को बंद कर बिजली चोरी हो रही थी। सहायक अभियंता मीटर विभाग ने उपभोक्ता के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया है। इसके अलावा कई अन्य कंपनियों, फर्माे में चेकिंग की गई।

मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को पुरकाजी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें शमा परवीन पत्नी महताब आलम निवासी अब्दुलपुर रोड गांव भोजाहेडी के स्वामित्व वाली इंपीरियल इंटरप्राइजेज पर विद्युत मीटर की जांच की गई। जिसमें विद्युत डिमांड अधिक होने बावजूद खपत कम मिली है। इसकी अधिशासी अभियंता, एसडीओ के अलावा सहायक अभियंता मीटर, अभियंता मीटर के द्वारा गहनता से छानबीन की गई।

रिमोट से संचालित थी शंट डिवाइस
चेकिंग में मुख्य मीटर एवं पोल मीटर में शंट डिवाइस लगी मिली है, जो रिमोट से संचालित थी। रिमोट संचालित डिवाइस से विद्युत खपत को अत्यधिक कम किया जा रहा था। कार्रवाई की पूर्ण वीडियोग्राफी कराई गई। मौके पर मीटर की एमआरआई के साथ सील किया गया। इसके बाद फर्म की विद्युत लाइन को काट दिया गया। अवर अभियंता पुरकाजी चंद्रप्रकाश की तहरीर पर एंटी पावर थेप्ट उपभोक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बकाएदारों से वसूले 480 लाख रुपये
मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि अभियान चलाकर मुजफ्फरनगर क्षेत्र में लगभग 265 विद्युत चोरी के प्रकरण पकड़े गए हैं। जिसके तहत लगभग 26.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। वहीं बकाएदारों से लगभग 480 लाख की राजस्व वसूली की गई है। उन्हाेंने कहा कि विद्युत व्यवस्था बनाए रखने में उपभोक्ता सहयोग दें। विद्युत चोरी कानूनन अपराध है। इससे स्वयं बचने और दूसरे उपभोक्ताओं को भी जागरूक करें।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights