नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है बिजली विभाग के अफसर: मीटर के केबल में कई जगह कटिंग, मीटर को छुपाकर सीढ़ी के नीचे लगाया

अमेठी। नियमों का पाठ पढ़ाकर उपभोक्ताओं पर कार्यवाही करने वाले बिजली विभाग के अधिकारी खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अमेठी के विद्युत वितरण खंड प्रथम में लगा बिजली मीटर का केबल जगह जगह कटा हुआ है। इसके साथ ही मीटर को छुपाकर सीढ़ी के नीचे लगाया गया है, जबकि नियम है कि बिजली का मीटर चाहे मकान हो या दुकान हर जगह बाहर ही लगाया जाना चाहिए।

बिजली विभाग के अधिकारी बिजली उपभोक्ताओं को कई नियम बताकर भारी भरकम जुर्माना कर देते हैं। बिजली विभाग का नियम है कि बिजली के मीटर में निकली आउटर केबल में कहीं भी कटिंग नहीं होनी चाहिए और बिजली का मीटर चाहे दुकान हो या मकान, हर जगह बाहर ही होना चाहिए। लेकिन नियमों का पाठ पढ़ाने वाले खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं क्योंकि उनको किसी का डर नहीं है।

अमेठी के गौरीगंज स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम में बिजली का मीटर बाहर के बजाय सीढ़ी के नीची छिपाकर लगाया गया है। इसके साथ ही मीटर से निकली आउटपुट केबल में कई जगह कटिंग करके केबल को जोड़कर निकाला गया है। इन अधिकारियों को किसी का डर नहीं है क्योंकि ये खुद बिजली विभाग के अधिकारी हैं और ये उनका कार्यालय है।

बिजली विभाग के अधिकारी जब चेकिंग करने जाते हैं और उनको केबल में कहीं भी कटिंग मिल जाती है तो उपभोक्ताओं पर भारी भरकम जुर्माना लगा देते हैं। इसके साथ ही मकान या फिर दुकान के अंदर लगे मीटर को बाहर लगाने की नसीहत देते हैं। बिजली विभाग की ये तस्वीरें काफी कुछ बयां कर रही हैं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights