ऑन ड्यूटी शराब का सेवन कर रहे हैं सभी संविदा कर्मचारियों को अधीक्षण अभियंता ने किया बर्खास्त…. अवर अभियंता अर्चना आनंद को भी तत्काल प्रभाव से अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में किया सम्बद्ध

लखनऊ । यूपीपीसीएल मीडिया द्वारा दिनांक 28.07.2024 को 14:50 बजे सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो, जिसमें कुछ लोग किसी ढाबे पर शराब पीते हुए मौज मस्ती एवं हुडदंग करते हुए दिख रहे है। सोशल मीडिया द्वारा इन लोगो को 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र अमराईगांव के संविदाकर्मी बताया गया।

इसके उपरांत मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अधीक्षण अभियंता – विद्युत नगरीय वितरण मंडल (इंदिरा नगर) इंजीनियर यदुनाथ राम द्वारा 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी को उक्त विडियों भेजकर व्यक्तियों की पहचान करने को कहा गया, जिसके उपखण्ड अधिकारी सेक्टर – 14 (न्यू) एवं अवर अभियन्ता द्वारा अवगत कराया कि विडियों में शराब पीते हुए दिख रहे लोग 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र अमराईगांव के संविदाकर्मी सुजीत कुमार चौहान, सुनील चौहान एवं शिवम् द्विवेदी सभी कुशल श्रमिक तथा मनोज कुमार एवं दाऊद अकुशल श्रमिक है तथा वीडियों तकरोही स्थित किसी ढाबे का है।

अधीक्षण अभियंता – विद्युत नगरीय वितरण मंडल (इंदिरा नगर) इंजीनियर यदुनाथ राम ने बताया कि उ0प्र0 सरकारी कर्मचारी नियमावली 1956 के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब / मदिरा पीना निषिद्ध है तथा आचरण विनियमावली के विरूद्ध है। संविदाकर्मचारियों से भी सरकारी कर्मचारियों के समान आचरण करने की अपेक्षा की जाती है। उपरोक्त संविदाकमियों के इस आचरण से विभाग की छवि आम जनमानस में खराब हुई है तथा विभाग के प्रति इन सभी की निष्ठा भी संदिग्ध प्रतीत होती है। अतः उपरोक्त समस्त सभी संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है तथा उनके स्थान पर नये ईमानदार एवं निष्ठावान संविदाकर्मी तत्काल उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित एजेन्सी को निर्देश दे दिया गया है।इसके साथ ही 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र अमराई गांव की अवर अभियन्ता इंजीनियर अर्चना आनन्द को तत्काल प्रभाव से अमराई गांव उपकेन्द्र से हटाकर अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय में सम्बद्ध कर दिया गया तथा अमराई गांव उपकेन्द्र पर इंजीनियर वरूण पटेल को तैनात कर दिया गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights