बिजली आपूर्ति के लिए खराब गुणवत्ता की एलटी केबिल लगाये जाने का आरोप में अधिशासी अभियंता सहित चार अधिकारी निलंबित

गाजियाबाद। बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर मुरादाबाद व गाजियाबाद के तीन अभियंता समेत चार बिजली कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन कर्मियों पर बिजली आपूर्ति के लिए खराब गुणवत्ता की एलटी केबिल लगाये जाने का आरोप है।

कार्य में लापरवाही बरतने और वित्तीय हानि पहुंचाने पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के दो अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता और एक भंडार अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद स्थित बिलारी में एलटीएबी केबिल के क्षतिग्रस्त हो गया था। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि केबल मानक के अनुरूप ही नहीं था। इसलिए अधिकारियों पर गाज गिरी है।

मुरादाबाद के विद्युत वितरण उपखंड-तृतीय बिलारी में एलटी केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति लंबी अवधि के लिए बाधित हुई। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जांच कराए जाने पर एलटी केबल मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। यह एलटी केबल मेसर्स वी मार्क इंडिया लिमिटेड की ओर से आपूर्ति किया गया था। इसकी गुणवत्ता के सम्बंध में निरीक्षण व परीक्षण अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय परीक्षण खंड-तृतीय गाजियाबाद शेर सिंह ने किया गया।

ऊर्जा निगम के जोन-3 के मुख्य अभियन्ता इंजीनियर अजय ओझा ने बताया कि केबल के क्षतिग्रस्त होने पर लंबे समय तक क्षेत्र में बिजली की सप्लाई ठप हो गई थी। उपभोक्ता भी काफी परेशान हुए थे। मामले की जांच कराई गई। इसके बाद विभागीय कार्रवाई में गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय परीक्षण खंड-3 शेर सिंह के साथ मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता विद्युत भंडार खंड के रोहताश सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुमार और भंडार अधीक्षक अमित कुमार को भी निलंबित किया गया है।

ये है मामला
मुरादाबाद के विद्युत वितरण उपखंड-3 बिलारी में एलटीएबी केबल क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। मामले की जांच के लिए गाजियाबाद से अधिशासी अभियंता शेर सिंह को भेजा गया था, लेकिन इन्होंने जांच ठीक ढंग से नहीं की और विभाग को वित्तीय हानि पहुंचाने की कोशिश की। एलटीएबी केबल मानक के अनुरूप नहीं था।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights