चुनाव खत्म होते ही बिजली चोरों की आई शामत, मॉर्निंग रेड में बिजली चोरी में 16 उपभोक्ता फसे…

लखनऊ। लोकसभा चुनावों में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान थम गया था। अब चुनाव के बाद बिजली चोरों को खोजने के लिए रात में अधिकारी निकल रहे हैं। इसी क्रम में बिजली चोरों को खोजने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी शुक्रवार सुबह चार बजे के साथ विद्युत टीम ने शिवपुरी पावर हाउस क्षेत्र में मोर्निंग रेड की। तीन घंटे में 16 घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए।

पिछले दो माह से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों में एसी, कूलर, पंखे व अन्य उपकरणों का दिन-रात प्रयोग कर रहे हैं, जिससे उपकरणों पर अधिक लोड बढ़ रहा है। वहीं काफी संख्या में लोग बिजली चोरी भी कर रहे हैं, जिससे विद्युत विभाग को दोहरा नुकसान हो रहा है।

बिजली विभाग चला रहा अभियान
विद्युत वितरण जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर सुनील कपूर ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके अनुपालन में सुबह चिनहट डिवीजन अंतर्गत शिवपुरी पावर हाउस के उपखंड अधिकारी इंजीनियर मनोज पुष्कर ने अपने अवर अभियंता इंजीनियर अंकुश मिश्रा व इंजीनियर नितेश रस्तोगी विद्युत टीम के साथ गोयला, सूर्या विहार फेज 4, तिवारी गंज, उत्तरधाउना आदि क्षेत्रों में घर-घर चेकिंग कराई गई। इस दौरान 16 घरों में लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इसके अतिरिक्त दो उपभोक्ताओं के यहां मीटर में रीडिंग स्टोर मिली जो बिल से क्रमश: 6000 एवं 12500 रीडिंग अतिरिक्त मिली। इसके अतिरिक्त दो उपभोक्ता के यहां निर्धारित लोड से अधिक लोड का प्रयोग करते हुए पाया गया जो क्रमशः तीन किलोवाट वाले उपभोक्ता के यहां 13 किलोवाट का लोड एवं 9 किलोवाट की उपभोक्ता क्या 18 किलो वाट का लोड मिला।

गोंडा से आये नए अधीक्षण अभियन्ता इंजीनियर आशीष सिन्हा को अभी कार्यभार सभाले अभी दो दिन बीते ही थे, ऐसे हालात में लगभग 50 किलोवाट की चोरी पकड़ी जाना, एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

आज के इस अभियान में शिवपुरी पावर हाउस ने सभी जगह का मिलाकर 50 किलो वाट की चोरी पाई गई जिससे लगभग 25 लाख का रुपए का जुर्माना के रूप में अतिरिक्त आय हो सकती है।

 

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights