यूपीपीसीएल ने 1912 को और सक्रिय और प्रभावी बनाने की तैयारी में पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष

लखनऊ। भीषण गर्मी में विद्युत समस्याओं के निदान के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) टोल फ्री नंबर 1912 को और प्रभावी और क्रियाशील बनाने पर ध्यान दे रहा है। इसी क्रम में यूपीपीसीएल के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को 1912 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ये भी निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ता जब भी 1912 पर कॉल करें तो टोल फ्री नंबर हर हाल में उठना चाहिए और उनकी समस्याओं का निदान किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2017 में इस टोल फ्री नंबर की शुरुआत की गई थी।

प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं के निदान के लिए सरकार ने इसे वन स्टॉप सॉल्यूशन की तर्ज पर विकसित करने पर जोर दिया है। सरकार के प्रयासों के चलते इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करने में तत्परता से कार्य करें अधिकारी
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 1912 टोल फ्री नंबर को और प्रभावी एवं क्रियाशील बनाया जाए। उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि टोल फ्री नंबर शीघ्र उठे और उपभोक्ता की समस्या हल होने तक उसके संपर्क में रहे। अध्यक्ष ने कहा है कि इस भयंकर गर्मी में जब पारा 50 के आसपास पहुंच गया है तब प्रदेश में टोल फ्री नंबर 1912 का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। उपभोक्ता अपनी समस्या इस टोल फ्री नंबर पर करते हैं, इसलिये इसमें कार्य करने वाले कार्मिक उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल कराने में पूरी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे 1912 से संपर्क में रहें और प्राप्त सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।

99.72 प्रतिशत शिकायतों का किया गया है समयबद्ध निस्तारण
एक अप्रैल 2017 से टोल फ्री नंबर 1912 पर पूरे प्रदेश से बिल, मीटर, कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति, विद्युत चोरी एवं सुझाव आदि संबंधी 1,89,12,690 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 99.72 प्रतिशत (1,88,59,860) शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया। दक्षिणांचल डिस्कॉम में 32,10,816, मध्यांचल में 83,79,434, पश्चिमांचल में 45,36,535, पूर्वांचल में 27,25,922 तथा केस्को से 59,983 शिकायतें प्राप्त हुई। 1912 पर बिल संबंधी 10,51,466 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 99.75 शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसी तरह, मीटर से संबंधित 20,38,117 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 20,17,677 का निस्तारण किया गया।

पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर संबंधी 2,34,834 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 2,34,232 का समयबद्ध निस्तारण किया गया। कनेक्शन संबंधी 4,07,523 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 4,06,475 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति संबंधी 1,31,00,458 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 1,30,94,391 शिकायतों का निस्तारण किया गया जिसमें ट्रांसफ़ार्मर क्षतिग्रस्त संबंधी 2,03,698 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें 2,03,481 शिकायतों का निस्तारण किया गया। चोरी संबंधी 1,41,785 सूचनाएं प्राप्त हुई जिसमें 1,39,526 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हटा तार, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज गोंडा (यूपी)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले…

    UPPCL MEDIA SPECIAL | ओवरबिलिंग पर सख्त सरकार, “बिना गलती नहीं कटेगा कनेक्शन” — सीएम का स्पष्ट संदेश

    प्रदेश में स्मार्ट मीटर और ओवरबिलिंग को लेकर बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों के बीच Yogi Adityanath ने कड़ा रुख अपनाया है। ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights