उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 29,727 मेगावाट बिजली की आपूर्ति, उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया जा रहा समाधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 29,727 मेगावाट बिजली की आपूर्ति कर नया रिकॉर्ड बनाया गया है। इससे पहले बीते 27 मई को 29,261 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई थी। यही नहीं राज्य में बिजली उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है। यूपी के भीतर जो पावर प्लांट चल रहे हैं उसमें 15,788 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। बाकी बिजली केंद्रीय पावर प्लांट व अन्य माध्यमों से उपलब्ध कराई गई।

यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली उपभोक्ताओं को मांग के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं। उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

उन्हाेंने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य लोड डिस्पैच सेंटर को और आधुनिक बनाया जाएगा। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य अभियंता से लेकर सभी इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह फील्ड में रहें और उपभोक्ताओं का फोन उठाकर उन्हें वास्तुस्थिति की पूरी जानकारी दें। ताकि कोई बवाल इत्यादि न हो।

फोन न उठाने पर मुआवजे का हो प्रावधान
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने भीषण गर्मी के बावजूद बिजली इंजीनियरों का फोन न उठने पर आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह काल सेंटर पर फोन न उठाने पर 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजा देने का प्रावधान है। इसी तहर यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड भी प्रावधान करे। वहीं 119 टोल फ्री नंबर पर समस्या तभी निस्तारित मानी जाए जब उपभोक्ता को ओटीपी भेजकर उससे इसका सत्यापन करा लिया जाए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपीपीसीएल में 6 अधिशासी अभियंताओं को मिली पदोन्नति, मुख्यालय और ट्रांसमिशन सेक्टर में नई तैनाती

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने 22 जून 2026 को जारी अलग-अलग कार्यालय ज्ञापों के माध्यम से विद्युत एवं यांत्रिकी संवर्ग के छह अधिशासी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता…

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights