विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से अंधकार में डूबे सैकड़ो लोग, सूचना के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई

आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के वार्ड नंबर 3 पिपरहां दूलिया वर में तीन रोज पहले से 10 वार्ड का ट्रांसफार्मर जल जाने से वार्ड के सैकड़ो लोग अंधकार में जीवन जीने पर मजबूर है।

क्योंकि लाइट कटने के बाद भीषण गर्मी में जहां लोग गर्मी का सामना कर रहे हैं वहीं पानी के लिए भी तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही ट्रांसफार्मर जला इसकी सूचना हम लोग कई बार टेलीफोन द्वारा संबंधित अधिकारियों को देना चाहे किंतु टेलीफोन उठा ही नहीं और क्षेत्रीय लाइनमैन व विद्युत कर्मियों से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि जब तक हमारे अधिकारियों का आदेश नहीं मिलेगा तब तक हम कुछ नहीं करेंगे. विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से ग्रामीण धरना प्रदर्शन का मूड बना चुके हैं। मीडिया के हवाले से उन्होंने विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर की सूचना देते हुए अविलंब सही करने की मांग किया है ।

अन्यथा समय रहते सही नहीं हुआ तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के पर बाध्य होंगे उस बीच यदि कोई घटना घटी तो उसकी जिम्मेदारी शासनों विद्युत विभाग की होगी ।इस संबंध में जब जेई बिलरियागंज आशुतोष यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें इस संबंध में कोई लिखित या मौखिक जानकारी नहीं मिली है जैसे ही हमें यह सूचना मिलती है हम जल्द से जल्द जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने का काम करेंगे जिससे जनता की समस्या अभिलंब दूर हो सके।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights