सदहा उपकेंद्र पर एसएसओ पद पर कार्यरत कर्मचारी एचटी लाइन बनाने करंट की चपेट में आने से झुलसे लाइनमैन की हुई मौत

आसपुर देवसरा। पट्टी कोतवाली के सदहा उपकेंद्र पर राकेश श्रीवास्तव निवासी गांव रानीपुर नारंगपुर बाजार एसएसओ पद पर कार्य करता था, गत बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे सदहा उपकेंद्र अंतर्गत एचटी लाइन बनाने के लिए खम्बे पर चढ़ा था तभी अचानक लाइन चालू हो जाने से बिजली की चपेट में आ गया जिससे शरीर काफी ज्यादा झुलस गया है। विभागीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल वहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रयागराज स्वरूपरानी रेफरकर दिया, वहां से भी डॉक्टरों ने हालत देखते ही प्रयागराज से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही घायल एसएसओ ने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश श्रीवास्तव तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे शव घर पहुंचा तो परिजनों की चीख निकल गई। राकेश की पत्नी नीलम श्रीवास्तव पति के शव को देखकर बेहोश हो गई। राकेश की दो बेटियां गौरी श्रीवास्तव (15) और गुनगुन श्रीवास्तव (11) और बेटा आर्यन श्रीवास्तव (8) पिता के शव को देखकर बिलख कर रोने लगे। मां सुशीला देवी बेटे के शव से लिपट कर रोना शुरू किया तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

शटडाउन के बाद भी आपूर्ति चालू करने का आरोप
मृतक राकेश श्रीवास्तव के बड़े भाई बृजेश श्रीवास्तव का आरोप है कि शटडाउन लेकर उसका भाई लोकल फाल्ट ठीक करने गया था। जिस व्यक्ति की ड्यूटी पावर हाउस पर थी, उससे राकेश श्रीवास्तव का पूर्व में विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश के कारण शटडाउन लेने के बाद भी आपूर्ति चालू कर दी गई। जिससे उनका भाई करंट की चपेट में आ गया। बताया कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि सोची समझी हत्या की साजिश है। बृजेश का आरोप है कि उनके भाई का पहले मोबाइल और पर्स ले लिया गया। मोबाइल को फॉर्मेट करके विवाद से जुड़े सभी रिकार्ड को हटा दिया गया। पर्स से पैसे भी निकाल लिए गए। फार्मेट की गई मोबाइल भाई को वापस कर दिया गया।

आसपुर देवसरा उपकेंद्र अंतर्गत एक माह के भीतर तीसरा बड़ा हादसा है पूर्व 20 दिन के भीतर ढकवा उपकेंद्र पर दो लाइन मैन की एचटी लाइन के चपेट में आने से मृत्यु हो चुकी है और आज सदहा उपकेंद्र पर राकेश श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए।

बड़ा सवाल किसके आदेश पर एसएसओ कर्मी को पोल पर चढ़ाया गया जिससे यह हादसा हुआ इसकी जवाबदेही उपकेंद्र के अवर अभियन्ता की तय होनी चाहिए।

बिजली विभाग के मुख्य अधीक्षण अभियंता सत्यपाल मौर्य ने लगातार हादसों पर कोई कार्यवाही नही की जिसके जिम्मेदार स्वयं है अगर समय रहते चेत लिए होते तो एक माह के भीतर इतनी घटनाएं न होती।

परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मौत के कारण की जांच बिजली विभाग की टीम करेगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई कर मुआवजे के लिए पत्र लिखा जाएगा- रामाश्रय प्रसाद चौरसिया, अधिशाषी अभियंता।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

    उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights