710 मेगावाट तक पहुंची कानपुर में बिजली खपत:24 घंटे में 653 फाल्ट, साकेत नगर में 5 घंटे बाद आई बिजली; लाइट न आने से सो नहीं पा रहे लोग

भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे- वैसे बिजली की खपत भी बढ़ती जा रही है। गर्मी में सर्वाधिक बिजली की खपत 710 मेगावाट पहुंच गई।

5 घंटे बाद आई बिजली
वहीं, बीते 24 घंटे में 653 फाल्ट हुए, जिससे केस्को की गैंग रात भर मरम्मत के लिए चकरघिन्नी बनी रही। वहीं, गुरुवार भोर साकेत नगर में भूमिगत केबल जलने से पांच घंटे बिजली गुल रही। बर्रा-दो में फाल्ट के चलते रात 11 बजे से छह घंटे बिजली नहीं आई। लोगों ने जागते हुए रात गुजारी।

5 घंटे की मशक्कत के बाद आई बिजली
पराग डेरी सबस्टेशन के साकेत नगर में भूमिगत केबल में भोर पहर आग लग गई, जिसके चलते बिजली, चली गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान पानी के लिए भी लोग परेशान रहे। बर्रा-दो में रात में फाल्ट के चलते तीनों फेज चले गए, जिससे रात 11 से सुबह पांच बजे तक बिजली नहीं आई।

पूरी रात जागते हुए बीत रही
रात भर लोगों ने सड़क पर टहलते हुए रात गुजारने को मजबूर हुए। पशुपति नगर सबस्टेशन के महेश्वर पार्क के ट्रांसफार्मर में फाल्ट के चलते तीन दिनों से क्षेत्र के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद भी अवर अभियंता समाधान नहीं कर पा रहे हैं।

केस्को लोगों को सूचना भी नहीं दे रहा
केस्को लोगों को सही सूचना भी नहीं दे रहा है कि लाइट कब आएगी और क्यों गई है। इस दौरान सबसे अधिक समस्या कल्याणपुर के केशव नगर, मसवानपुर, आवास विकास, पुराना शिवली रोड, नया शिवली रोड, बारा सिरोही और पनकी रोड पर रही।

इसके अलावा दहेली सुजानपुर के गोपाल नगर, कोयला नगर, स्वर्ण जयंती विहार, राम नगर, गदियाना में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। वहीं केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने सबस्टेशनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ पांच दिन से अंधेरे में मथुरा! बिजली-पानी संकट से सड़क पर उतरे लोग

    मथुरा। भीषण गर्मी के बीच मथुरा के जयसिंहपुरा क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को नाराज कॉलोनीवासियों ने मथुरा-वृंदावन…

    जय हो “वर्टिकल महाराज” की: बढ़ते लोड, गैस संकट और चरमराती बिजली व्यवस्था के बीच उपभोक्ता पिस रहे

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, गैस की किल्लत, बढ़ती बिजली खपत और लगातार ओवरलोड हो रही वितरण व्यवस्था ने बिजली संकट को गंभीर बना दिया है। राजधानी लखनऊ समेत…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights