कटौती में अव्वल स्थान बनाए हुए है केएनआई विद्युत उपकेन्द्र… सैकड़ों घरों की बिजली 24 घंटे गुल, बिलबिलाए लोग

सुलतानपुर। मई माह के आखिरी सप्ताह में भीषण बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। केएनआई विद्युत उपकेन्द्र हर बार की तरह इस बार भी बिजली कटौती में अव्वल स्थान बनाए हुए है। इस उपकेन्द्र से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं को पिछले 24 घंटे से एक घंटे भी सही तरीके से बिजली नहीं मिल सकी है। शनिवार की रात भर लोगों ने किसी तरह से समय काटा। रविवार को दिन में जब फाल्ट दूर हुई तो बंच केबल लगाने के नाम पर कटौती कर दी गई। लोग पानी तक को तरस गए।

केएनआई बिजली उपकेन्द्र से जुड़े बिनोवापुरी, हथियानाला मोहल्ले की बिजली शनिवार को पांच बजे गायब हुई। बार-बार उपकेन्द्र पर फोन करने पर बताया जाता रहा कि फाल्ट है। कर्मचारी गए हैं, बनने में समय लगेगा। किसी तरह एक फेस की बिजली चालू हो पाई। लेकिन कुछ देर में पूरे उपकेन्द्र की बिजली गुल हो गई। फिर फोन उठना ही बंद हो गया। सुबह 10 बजे करीब 20 मिनट के लिए बिजली आई तो किसी तरह लोगों ने पानी की व्यवस्था की। इसके बाद दोपहर भर बिजली गायब रही। बताया गया कि चार बजे के बाद सप्लाई चालू होगी। लेकिन चार बजे के बाद हथियानाला मोहल्ले में बंच केबल लगाने के नाम पर फिर से कटौती शुरू कर दी गई। जहां बंच केबल लगाई जा रही है, वहां पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि छह बजे तक काम होगा, इसके बाद सप्लाई दी जायेगी, लेकिन उपकेन्द्र फोन करने पर पता चला कि नौ बज जाएंगे। ऐसे में 24 घंटे से अधिक समय तक हजारों की आबादी बिजली की आस लगाए बैठी है। लेकिन सप्लाई दुरुस्त नहीं हो पा रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    हाईकोर्ट का बड़ा झटका: ठेका कर्मचारियों के मामले में विभाग की दलीलों पर नहीं लगी मुहर

    सेवा प्रदाता की आड़ में कर्मचारियों का शोषण नहीं चलेगा लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने यूपीपीसीएल और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को बड़ा झटका देते हुए साफ संकेत…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights