उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को मिली राहत…. साइक्लोन से एक्सचेंज पर महज 70 से 80 पैसे यूनिट बिक रही बिजली

लखनऊ। प्रचंड गर्मी के कारण यूपी में लगातार बिजली की अधिकतम मांग व आपूर्ति का नया रिकार्ड बन रहा है। 24 मई को बना अधिकतम मांग 29147 मेगावाट का रिकार्ड शनिवार को टूट गया। शनिवार की रात को 9.57 बजे बिजली की अधिकतम मांग 29215 मेगावाट तक पहुंची। राहत की बात यह है कि पश्चिम बंगाल सहित अनेक राज्यों में रेमल साइक्लोन के कारण बिजली की मांग घट गई है। जिसकी वजह से इनर्जी एक्सचेंज पर महज 70 से 80 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली बिक रही है।

एक्सचेंज पर बिजली सस्ती मिलने से उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन को बड़ी राहत मिल रही है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए जरूरत के मुताबिक बिजली एक्सचेंज से खरीदी जा रही है। एक्सचेंज पर बिक रही सस्ती बिजली का अधिक लाभ वे राज्य उठा रहे हैं, जहां का वितरण सिस्टम बेहतर है। फाल्ट और अन्य कारणों से बिजली काटे जाने से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया है कि यूपी में शनिवार को इनर्जी एक्सचेंज से करीब 2200 मेगावाट बिजली खरीदी गई।

एक्सचेंज ने खुला ऑफर दे रखा है कि सुबह सात से शाम छह बजे तक 2.76 रुपये प्रति यूनिट की दर से कोई भी वितरण कंपनी बिजली खरीद सकती है। शनिवार की रात को पीक आवर्स में एक्सचेंज पर एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बेची गई।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights