सहकर्मी विद्युत कमिर्यो एवं अभियन्ताओं से इंजीनियर यदुनाथ राम ने किया उत्साहवर्धक अपील

लखनऊ। अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल (गोमतीनगर/इन्दिरानगर) गोमतीनगर, लेसा इंजीनियर यदुनाथ राम ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी के कारण विद्युत की मांग अत्यधिक बढ़ गई है। ऐसे मे विद्युत की एचटी/एलटी लाइनें, पावर परिवर्तक एवं वितरण परिवर्तक प्रायः फुल लोड पर चल रहे है तथा ब्रेकडाऊन की संख्या बढ़ गई है। ऐसे समय में हमे जनमानस की सेवा हेतु संवेदनशील एवं जागरूक रहते हुए बेहतर विद्युत आपूर्ति करने हेतु अधिक समय तक अधिकार्य करने की आवश्यकता पड़ रही है। इससे हमें किसी भी प्रकार से विचलित नही होना है, बल्कि यह मानते हुए कि हम आमजनमास को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के कार्य मे लगे है, जोकि हमारे लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है, हमे और अधिक निष्ठा एवं उत्साह से अपने कार्य को करना है। यह समय हमारे कार्य करने क्षमता, तकनीकी ज्ञान एवं प्रबन्धन क्षमता की परीक्षा की घड़ी है। इस परीक्षा की घड़ी में हमे अपना शतप्रतिशत देते हुए आमजनमानस के उम्मीदो पर खरा उतरना है।

अतः सभी संविदाकर्मियों/विभागीय कर्मियों/अवर अभियन्ताओं/उपखण्ड अधिकारियों एवं अधिशासी अभियन्ताओ से अपील है कि परीक्षा की इस घड़ी मे अपना शतप्रतिशत योगदान देते हुए आमजनमानस को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु हर सम्भव प्रयास करे। लगातार भ्रमणशील रहकर एचटी/एलटी लाइनों, वितरण परिवर्तको एवं अन्य एबी केबिल की लाईनो की निगरानी करते रहे। कही भी हॉट प्वांट पाये जाने पर यथा शीघ्र उसे ठीक कराये। विद्युत उपकेन्द्र के मोबाइल एवं अधिकारियो के मोबाइल पर आने वाली सभी शिकायतो को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करे। उपभोक्ता हमारा परिवार है उसकी शिकायत को गम्भीरता से संज्ञान मे लेकर यथाशीघ्र शिकायत दूर करना हमारा धर्म एवं कर्तव्य है।

सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओ, जनप्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियो से लगातार संवाद बनाये रखे तथा किस भी शटडाउन अथवा ब्रेकडाउन की सूचना में व्हाट्सप्प के माध्यम से सबको समय से प्रेषित करते रहे, जिससे उपभोक्ताओ को शटडाउन/ब्रेकडाउन होने की दशा विद्युत आपूर्ति के बहाल होने के सम्भावित होने के समय का पता चल सके। हमे जनप्रतिनिधियो एवं मीडियाकर्मियो के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को विद्युत के किफायती उपभोग के करने के प्रति जागरूक करना है। अधिशासी अभियंता (परीक्षण)/सहायक अभियंता (मीटर) एवं अवर अभियन्ता (मीटर) अपने-अपने क्षेत्र के उपकेन्द्रो पर पीक ऑसर्व में जाये एवं उपकेन्द्र के कर्मचारियो को आवश्यक सहयोग प्रदान करे। अधिशासी अभियन्ता वितरण एवं उपखण्ड अधिकारी पीक आवर्स के दौरान अपने-अपने क्षेत्रो मे भ्रमण शील रहकर विद्युत वितरण प्रणाली पर निगरानी रखे तथा अवश्यकता अनुसार कार्यवाही करे।

ऐसे समय में हमारे कुछ सहकर्मी लगातार कार्य करने एवं भीषण गर्मी के कारण अस्वस्थ हो सकते है। हमे उनका पूरा ख्याल रखना है तथा अवश्यकता अनुसार उन्हें आराम एवं इलाज इत्यादि की भी व्यवस्था करनी है। हमारा कोई भी साथी कार्य के तनाव के कारण अवशादग्रस्त न हो यह भी हमे देखना है। यदि किसी भी कर्मचारी/अधिकारी को पारिवारिक कारणो से अवकाश की आवश्यकता है, तो उसके स्थान पर अन्य कर्मचारी/अधिकारी को लगाते हुए हमे उसे तत्काल अवकाश भी स्वीकृत करना है, जिससे वह अपनी परिवारिक जिम्मेदारियो को पूर्ण करके जल्दी वापस आकर और अधिक ऊर्जा एवं क्षमता के साथ बेहतर विद्युत आपूर्ति के कार्य मे अपना योगदान दे सके।

आशा है आप सभी इस पुनीत कार्य में अपना पूर्ण योगदान देते हुए आमजनमानस को इस गर्मी में विद्युत व्यवधानो की संख्या एवं समय न्यूनतम करेंगे करने में अपना सर्वोच्च योगदान देंगे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights