बिना सुरक्षा उपकरण के अकुशल श्रमिक कार्य करने के दौरान 11000 वोल्ट की चपेट में आने से बुरी तरह हुआ घायल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत पंकज कुमार अकुशल श्रमिक, सुरक्षा उपकरण के अभाव में 11000 वोल्ट की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया।

मार्टीनगंज/आजमगढ़। मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के महुजा निवासी विद्युत कर्मी घायल हो गया, जिसे परिजनों द्वारा इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया की घायल पंकज कुमार पुत्र प्यारे लाल जो महुआ गांव का निवासी है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत अकुशल श्रमिक पंकज कुमार, सुरक्षा उपकरण के अभाव में 11000 वोल्ट की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकुशल श्रमिक पंकज कुमार बिना सुरक्षा उपकरण, जो गांव में ही ट्रांसफार्मर से 11हजार सप्लाई का तार जोड़ रहा था तभी बिजली का करेंट लगने से बुरी तरह घायल हो गया।उपखण्ड अधिकारी ग्रीस कुमार सिंह के अनुसार घायल पंकज हमारे यहां संविदा पर लाइनमैन है, जो समय करीब 3 बजे विद्युत के करेंट से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल घटना कैसे घटी इसकी की जांच की जा रही है जांचोपरांत जो उचित होगा वह कार्यवाई की जाएगी। बताते चलें कि घायल पंकज की पिछले माह शादी हुई थी वहीं इस घटना से परिजन परेशान है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights