इंसानों की बजाए ट्रांसफार्मरों को खिलाई जा रही है कूलर की ठंडी हवा

यह दुनिया परिकल्पनाओं से भरी पड़ी है। इस लिए सब कुछ मुमकिन है. हमारे देश में ऐसे-ऐसे कारनामे, नजारे और प्रयोग देखने को मिलेंगे जिसको कभी आपने सोचा भी नहीं की होगा. यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश के हरदा में इंसानों की बजाए ट्रांसफार्मरों को कूलर की ठंडी हवा खिलाई जा रही है. बिजली विभाग ऐसा इसलिए कर रहा है ताकि ट्रांसफार्मर ठंडे रहें और बिजली भी बाधित न हो.

हरदा। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मा का दौर जारी है. कई शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है. गर्मी से बचाव के लिए लोग कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं. बात की जाए हरदा जिले की तो यहां इंसानों के साथ ही ट्रांसफार्मरों को भी गर्मी सता रही है. गर्मी और ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर हीट हो रहे हैं. टेम्प्रेचर बढ़ने के कारण हरदा शहर के सब स्टेशन पर बार बार बिजली ट्रिप मार रही है, जिससे शहर की बिजली प्रभावित हो रही. जिसको देखते हुए शहर के सब स्टेशन पर बिजली विभाग के अधिकारारियों ने अनोखा प्रयोग किया है. विभाग ने ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए हैं. अधिकारियों का मानना है कि ट्रांसफार्मर्स को ठंडा रखा जाए तो फॉल्ट की समस्या खत्म होती है.

बिजली विभाग का अनोखा प्रयोग- ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर
हरदा में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए यहां कूलर लगाए गए हैं. बिजली विभाग की शहर प्रबंधक प्रियंका काकोड़िया ने बताया कि, ’’भीषण गर्मी में बिजली का लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर गरम होकर बार बार ट्रिप मार रहे थे. जिससे बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही थी. इस परेशानी से बचने के लिए बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर पर कुलर लगा दिये हैं, ताकि ट्रांसफार्मर ठंडे होते रहे और उपभोक्ता और बिजली कर्मचारियों को बार-बार परेशान नहीं होना पड़े.’’

40 डिग्री से उपर पारा पहुंचते ही सब स्टेशनों पर लगाए जाते हैं कूलर
आपको बता दें कि ’’बिजली विभाग द्वारा इस तरह का प्रयोग पिछले दो साल से किया जा रहा है. जब भी तापमान 40 डिग्री से उपर पहुंचता है तब कुलर लगा दिये जाते हैं. ग्रामीण क्षेत्र के सब स्टेशनों पर भी कूलर लगाए गये हैं. वर्तमान में जिले मे मुंग की फसल लगाई गई है और किसानों के खेत में पानी देने का काम चल रहा है. इस कारण सभी जगह बिजली का लोड बड़ा हुआ है. तेज गर्मी एवं अधिक लोड के कारण अधिकांश जगह कूलर रख दिये गये हैं. जहां भी इस तरह की समस्या आएगी वहा भी कुलर लगाए जाएंगे.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights