केला पकने के लिए बने कोल्ड स्टोरेज में कनेक्शन प्रकरण में दोषी अवर अभियंता निलंबित

देवरिया। विद्युत वितरण निगम के अवर अभियंता लवलेश सिंह को अधीक्षण अभियंता ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि नवलपुर में लगे केला पकाने के कोल्ड स्टोरेज में कनेक्शन करने में लापरवाही की गई थी। शिकायत पर अधिशासी अभियंता गौरी बाजार की अध्यक्षता में गठित दो सदस्यीय जांच कमेटी ने अवर अभियंता के साथ एक संविदा कर्मी को दोषी ठहराया था।

संतकबीर नगर जनपद के बेलहर कला थाना क्षेत्र के बेलवा ठाकुराई गांव निवासी राधेश्याम यादव ने नवलपुर में केला पकाने के लिए कोल्ड स्टोरेज खोला है, जिसके लिए 18 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जो आर्थिक डिमांड के कारण निर्गत नहीं किए जाने तथा परेशान किए जाने के सम्बद्ध मे हुई बड़ी कार्यवाही है।

आरोप है कि अवर अभियंता लवलेश कुमार सिंह ने संविदा कर्मी असलम के साथ मिलकर हीलाहवाली शुरू कर दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने उच्च अधिकारियों शिकायत की। अधीक्षण अभियंता ज्ञान चंद्र यादव ने अधिशासी अभियंता गौरी बाजार के नेतृत्व में दो सदस्य टीम गठित कर जांच आख्या मांगी। जांच में शिकायत सही पाई गई।

इसके बाद सोमवार की देर शाम अधीक्षण अभियंता ज्ञान चंद्र यादव ने अवर अभियंता लवलेश कुमार सिंह को निलंबित कर बरहज संबद्ध कर दिया। वहीं, संविदा कर्मी असलम की संविदा निरस्त करने के लिए कहा। अवर अभियंता को निलंबित करने के बाद अब उनकी जगह खाली पड़ी है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    हाईकोर्ट का बड़ा झटका: ठेका कर्मचारियों के मामले में विभाग की दलीलों पर नहीं लगी मुहर

    सेवा प्रदाता की आड़ में कर्मचारियों का शोषण नहीं चलेगा लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने यूपीपीसीएल और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को बड़ा झटका देते हुए साफ संकेत…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights