विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाहीः तीन दिन से टूटे पड़े तार की चपेट में आकर किसान की मौत

बहराइच। बहराइच जिले में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते एक किसान को अपनी जान गवानी पड़ गई। यह मामला जिले सिंगिया नसीरपुर इलाके का है, जहां पर तीन दिन से टूटे पड़े हाई टेंशन तार को जोड़ना तो दूर उसमे दी जा रही सप्लाई भी बन्द नहीं किया, जिसके चलते उपरोक्त तार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हरदी इलाके में स्थित सिंगिया नसीरपुर गांव में तीन से एक टूटा हुआ तार खेत में गिरा पड़ा था। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन सूचना के बाद भी बिजली विभाग की ओर से एचटी लाइन को बन्द नहीं किया गया था, ना ही जोड़ा नहीं गया था। आज गांव निवासी किसान सकटू की उपरोक्त तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

किसान की मौत की सूचना पाकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी पुलिस के साथ एसडीएम को दी गई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक संतोष सरोज, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौके पर पहुंचे। लेखपाल ने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव के लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। सभी का कहना है कि अगर बिजली विभाग सतर्क होकर उपरोक्त तार से सम्बन्धित आपूर्ति बन्द कर दी होती, तो ऐसी घटना न होती।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights