रिश्वत लेते बिजली विभाग का सहायक कार्यकारी संदीप कुमार दुबे एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा

औरैया। सेवानिवृत्त कर्मचारी से रिश्वत लेने वाला बिजली विभाग का कार्यकारी सहायक अभियंता संदीप कुमार दुबे एंटी करप्शन टीम के हत्थे गया। टीम ने आरोपी  कार्यकारी सहायक अभियंता संदीप कुमार दुबे को कानपुर के रतनलाल नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास पीड़ित से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर गोविंद नगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की पेंशन फाइल व अन्य वित्तीय कार्यों को पूरा कराने के लिए उसे  कार्यकारी सहायक अभियंता संदीप कुमार दुबे छह महीने से टरकाया गया। इसके बाद रिश्वत के जरिए फाइल पास कराने का आश्वासन दिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी ने मामले में एंटी करप्शन थाना कानपुर में संपर्क किया। टीम ने बिजली विभाग के कर्मचारी को पीड़ित से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन टीम को पांच अप्रैल को शिकायतकर्ता कानपुर नगर के थाना चकेरी रामपुरम कंचन बिहार निवासी सेवानिवृत लेखाकार अनिल कुमार शर्मा ने पूरा मामला बताया। कहा कि वह औरैया विद्युत वितरण खंड दक्षिणांचल कार्यालय में 10 मार्च 2016 से 30 जून 2023 तक तैनात थे। 30 जून 2023 को वह सेवानिवृत्त हो गए।

इसके बाद पेंशन व चार माह के चिकित्सीय अवकाश के संबंध में वेतन स्वीकृति को लेकर उन्होंने औरैया कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू किए। तीन माह पूर्व चिकित्सा अवकाश का वेतन निगम से जारी हो गया। लेकिन, न पेंशन की फाइल निगम को भेजी गई और न ही जारी वेतन का भुगतान किया गया। इसे रोककर अधिशासी अभियंता कार्यालय औरैया के  कार्यकारी सहायक अभियंता संदीप कुमार दुबे ने उससे 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। किसी तरह बातचीत पर बात 10 हजार रुपये में बन गई।

मामले में सेवानिवृत्त बिजली कर्मी ने एंटी करप्शन टीम से रिश्वतखोरी में न्याय दिलाए जाने की मांग की। इस पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। मोबाइल फोन पर पीड़ित व आरोपी के बीच बातचीत के बाद कानपुर के रतनलाल नगर में लेनदेन हो जाने की बात तय हुई। मंगलवार शाम साढ़े सात बजे के बाद एंटी करप्शन की टीम व पीड़ित तय स्थान पर पहुंचे। जैसे ही  कार्यकारी सहायक अभियंता को पीड़ित ने 10 हजार रुपये थमाए, इसी पर एंटी करप्शन टीम ने धर दबोचा। आरोपी को रुपयों के लेनदेन के साक्ष्य समेत गोविंद नगर थाना ले जाया गया। जहां एंटी करप्शन टीम ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी को जेल भेजा। उधर, मामले की जानकारी होने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों में खलबली मच गई।

पहले पीड़ित के अंडर में काम करता था आरोपी
पीड़ित अनिल कुमार शर्मा औरैया बिजली घर कार्यालय में 30 जून 2023 से पहले लेखाकार पद पर तैनात थे। इनकी देखरेख में अधिशासी अभियंता कार्यालय का  कार्यकारी सहायक अभियंता संदीप कुमार दुबे काम करता था। विभाग के कुछ अधिकारियों का कहना था कि दोनों लोग करीबी थे। दोनों के बीच अच्छी खासी बनती थी। दोनों कानपुर के रहने वाले थे। दोनों का साथ कानपुर आना-जाना भी रहता था। ऐसे में अचानक रिश्वत का खेल किसी को समझ नहीं में नहीं आ रहा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights