ट्रांसफार्मर के मरम्मत की जांच करेंगे अवर अभियंता और उपखण्ड अधिकारी

प्रयागराज। गर्मी में ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाने के साथ ही बिजली कटौती पर नियंत्रण पाने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि विभागीय अवर अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी और अधिशासी अभियन्ता वर्कशॉप में पहुंचकर मरम्मत कार्यों और ट्रांसफॉर्मरों के तकनीकी पहलुओं की खुद जांच करेंगे।

गर्मी में शहरी क्षेत्र में लोड बढ़ने की वजह से ट्रांसफार्मर के फुंकने की समस्या चार गुना से अधिक बढ़ जाती है। अक्सर देखने को मिलता है कि वर्कशॉप में भेजे गए ट्रांसफॉर्मरों का मरम्मत ठीक से नहीं की गई और उसी अवस्था में वितरण को सुपुर्द कर दिया जाता है। जिसकी वजह से ट्रांसफॉर्मर लगाने के कुछ घंटों या दिन के भीतर ही फिर से फुंक जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए डिस्कॉम के मुख्य अभियंता तकनीकी एसके श्रीवास्तव ने सभी जोन कार्यालयों को जारी निर्देश में कहा है कि वितरण के अधिकारी खुद वर्कशॉप पहुचेंगे और ट्रांसफार्मर के कॉर्क शीट, गैस्केट, प्रेस बोर्ड, वाइंडिंग वायर, रजिस्टेंस, ओम मीटर, डायामीटर, ट्रांसफॉर्मर के तेल आदि की जांच करेंगे।

मुख्य अभियंता पीके सिंह ने बताया कि निर्देश मिलने के बाद सभी इंजीनियरों और दूसरे अधिकारियों से कहा गया है कि वर्कशॉप से रिसीव होने वाले ट्रांसफॉर्मरों की पहले गहनता से जांच कर लें।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights