बिजली विभाग में चल रहा है एक किलोवाट कनेक्शन दो किलोवाट में बदलने का खेल…. तीन गुना बिल से उपभोक्ता परेशान

गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को एक किलोवाट का कनेक्शन देने का नियम है। इसी के तहत हजारो उपभोक्ताओं को एक किलोवाट का कनेक्शन दिया जाता है, लेकिन इधर कुछ समय से ऐसे उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ा दिया गया। बिना उपभोक्ता को जानकारी दिये बिना बिजली विभाग द्वारा एक से दो किलोवाट कर दिये जाने का खेल भारी पैमाने पर चल रहा है, जबकि उपभोक्ता का लोड कभी 1 किलोवाट के ऊपर गया ही नहीं।

320 रुपये आने वाला बिजली का बिल आ रहा एक हजार रुपये के पार
बिजली विभाग ने पहले एक किलोवाट का कनेक्शन दिया और फिर उसे अपने आप दो किलोवाट में तब्दील कर दिया। पहले तो उपभोक्ताओं को इसका पता ही नहीं चला, लेकिन उपभोक्ता जब बिजली के बिल का भार बढ़ा देखता है, तो उनका माथा चकरा जाता है। जब उपभोक्ता उपकेंद्रों पर पहुंचने पर उन्हें जानकारी लेता है, तो पता चलता है कि उसका कनेक्शन बिना अनुरोध के एक किलोवाट से दो किलोवाट कर दिया गया है, इसलिए बिजली का बिल बढ़ गया है।

 

परेशान उपभोक्ताओं की नहीं हो रही सुनवाई
गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को एक किलोवाट का कनेक्शन देने का नियम है। इसी के तहत गरीबी रेखा वाले उपभोक्ताओं को एक किलोवाट का कनेक्शन भी दिया जाता है। लेकिन इधर कुछ समय से ऐसे उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ा दिया गया है। उनका एक से दो किलोवाट कर दिया गया है। इससे सीधा असर बिजली के बिल पर पड़ा है। सर्दी के मौसम में बिजली का बिल एक हजार से अधिक का आ रहा है। उपकेंद्रों पर पहुंच रहे ऐसे लोगों का कहना है कि यह स्थिति पांच माह से है। शुरू में जब बिजली का बिल बढ़कर आया तो उनकी समझ में नहीं आया, लेकिन दूसरे माह भी यही स्थिति रही तो वे अधिकारियों से मिले, जिस पर कहा गया कि मीटर रीडिंग के मुताबिक जो बिल आया है, उसी का भुगतान करना होगा। क्योंकि विद्युत भार दो किलोवाट का हो गया है। लोगों ने इसे कम करने की बात कही तो अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। अब लोग परेशान हैं और अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं।

क्या कहते है उपभोक्ता
पांच माह पहले बिजली का बिल 278 रुपये आता था, लेकिन इसके बाद एक हजार रुपये से अधिक आने लगा। सब्जी बेचकर जैसे तैसे परिवार का पेट भर रहे हैं, इतना बिजली का बिल कैसे देंगे। अधिकारी कुछ नहीं सुन रहे हैं- श्याम कुमार, लखनऊ

एक किलोवाट के कनेक्शन को दो किलोवाट कर दिया गया है। इससे बिजली का बिल चार गुना अधिक आ रहा है। तीन माह से बिजली विभाग के अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है- भगवानदीन, लखनऊ

ट्राली चलाकर परिवार का गुजरा करता हूं। चार माह पहले तीन सौ रुपये तक का बिजली का बिल आता था, लेकिन अब तो एक हजार रुपये से ज्यादा आ रहा है। जबरन दो किलोवाट किया गया है। अधिकारी इसे खत्म नहीं कर रहे हैं- प्यारेलाल, लखनऊ

महंगाई में पेट भरना कठिन है और बिजली का एक हजार से अधिक आ रहा है। जबकि पांच माह पहले तीन सौ के आसपास आता था। चाय की छोटी सी दुकान है। इससे इतना बिजली का बिल भरना मुश्किल हो रहा है- सुखवंती देवी, लखनऊ

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights